बीआरएस नेता ने पुलिस पर लगाया राजनीतिक प्रतिशोध का आरोप

हैदराबाद, माधापुर पुलिस ने बीआरएस बीआरएस सोशल मीडिया संयोजक कृष्णांक मन्ने को एक साल पहले पहले दर्ज मामले में नोटिस जारी किया है।

बीआरएस नेता कृष्णांक मन्ने ने एक्स पर यह जानकारी देते हुए बताया कि पिछले वर्ष 31 मार्च को उनके खिलाफ कांग्रेस के नेता रवि कुमार राव की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था।

BRS नेता बोले- “सरकार झूठे केस लगाकर कर रही परेशान”

इस संबंध में उन्हें अब पुलिस ने नोटिस जारी की है। बाद में संवाददाताओं से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि उनपर गच्चीबावली के मामले भी एक केस दर्ज किया गया है, हालांकि उन्होंने कोई पोस्ट नहीं किया है।

कृषांक मन्ने ने कहा कि दोनों नोटिस इतनी लापरवाही से तैयार किए गए थे कि उनमें ‘सोशल मीडिया संयोजक’ के बजाय ‘सोडा मीडिया संयोजक’ के रूप में उल्लेख किया गया था। उन्होंने कहा कि माधापुर पुलिस उन्हें फोन मांग रही है जबकि दूसरी तरफ गच्चीबावली पुलिस भी फोन पूछ रही है।

उन्होंने सरकार पर झूठे मामले लगाने का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार कई प्रकार की विसंगतियों में लिप्त् है और वह मामले उठाने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। साथ ही उन्होंने कहा कि ये नोटिस ध्यान भटकाने और परेशान करने के लिए हैं।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button