बस ने दोपहिया को रौंदा, युवक की मौत
हैदराबाद, अफजलगंज पुलिस थाना परिधि में घटी एक घठना में बस ने दोपहिया चालक को रौंद दिया, जिससे दोपहिया चालक की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी।
पुलिस ने बताया कि मूल रूप से राजस्थान तथा अफलजगंज में रहने वाला जसवंत सिंह (24) कल रात सालारजंग ब्रिज ट्रैफिक जंक्शन पर रेड सिग्नल होने पर दोपहिया को रोककर ग्रीन सिग्नल का इंतजार कर रहा था। उसके पीछे एक निजी बस भी आकर ठहर गई, सिग्नल के खुलने के बाद बस अचानक तेजी से आगे बढ़ गई और जसवंत सिंह को रौंद दिया।
घटना में, गंभीर रूप से घायल जसवंत को पास के उस्मानिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहाँ कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गई। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजकर आगे की तफ्तीश कर रही है।
यह भी पढ़ें– जियागुड़ा में 2 किलो गांजे के साथ 1 गिरफ्तार, 3 फरार
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।





