हैदराबाद में प्रतिबंधित दवाइयाँ बेचने वाला कारोबारी गिरफ्तार
हैदराबाद, आबकारी पुलिस के प्रवर्तन दल ने एक मेडिकल कारोबारी को प्रतिबंधित खांसी की दवाएं और अल्प्राजोलम गोलियां बेचने के आरोप में गिरफ्तार करते हुए भारी मात्रा में प्रतिबंधित सामग्री जब्त की।
प्रवर्तन टीम के इंस्पेक्टर सुभाष चंदर ने बताया कि हयातनगर आबकारी थाना क्षेत्र के मुनुगनूर में जल्ला नरेश नामक व्यक्ति मेडिकल स्टोर की आड़ में प्रतिबंधित खांसी की दवाइयां और अल्प्राजोलम गोलियां बेच रहा था।

विश्वसनीय सूत्रों से सूचना मिलने के बाद उसके घर पर छापेमारी की गई, जहां से 714 बोतलें और एनडीपीएस के तहत आने वाली 130 अल्प्राजोलम गोलियां बरामद की गईं।
हयातनगर आबकारी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।





