संयम धारण करने से शुद्ध होती है आत्मा : सौभाग्यमती माताजी

हैदराबाद, श्री चंद्रप्रभु दिगम्बर जैन मंदिर, केसरबाग, आगापुरा में जारी पर्युषण महापर्व के अंतर्गत आयोजित दसलक्षण विधान के पाँचवें दिन सौभाग्यमती माताजी ने उत्तम सत्य धर्म की महत्ता बताई। उन्होंने कहा कि संयम धारण किए बिना व्यक्ति कभी सुखी नहीं हो सकता। संयम धारण करने से जीव राग-द्वेश एवं सांसारिक आसक्तियों से मुक्त हो जाता है और आत्मा शुद्ध हो जाती है। साथ ही व्यक्ति को सुख की प्राप्ति होती है।

सौभाग्यमतीजी ने कहा कि संयम धर्म का पालन करने से हिंसा से बचा जा सकता है। विधान के सौधर्म इंद्र बनने, पूज्य माताजी के पादप्रक्षालन, जिनवाणी भेंट करने तथा शांति धारा करने का सौभाग्य जसराज जम्बू कुमार मंजू सोगाणी एवं राज नेहल अव्यान परिवार को प्राप्त हुआ। कार्यक्रम का संचालन कटनी, मध्य-प्रदेश के पंडित शैलेन्द्र शास्त्री ने किया।

यह भी पढ़ें… दाहिमा समाज ने मनायी महर्षि दधीचि जयंती

कार्यक्रम में दिगम्बर जैन संस्था के अध्यक्ष सुरेश कुमार काला, उपाध्यक्ष जंबू कुमार सोगानी, मंत्री विनोद बज, कोषाध्यक्ष संजीव कासलीवाल, सह-मंत्री पंकज छाबड़ा, धर्म प्रभावना प्रचारक प्रमोद पहाड़े, सह-कोषाध्यक्ष महावीर चांदूवाड़, संगठन मंत्री अनिल सेठी, कार्यकारिणी सदस्य पवन पांड्या, रमेश काला, सत्येन्द्र जैन, सुभाष लोहाड़े, अनिल कासलीवाल, हुलासचंद कासलीवाल, सुनील पहाड़े, आशीष पांड्या, मनोज बाकलीवाल, सुरेशचंद बज, विनोद कासलीवाल, कैलाश बज, देवेन्द्र बोहरा, सुनील छाबड़ा, जीवनलाल जैन, चेतन सेठी, संजय कासलीवाल, महावीर पाटोदी, संजय पांड्या, सुशीला देवी पहाड़े, ललिता पहाड़े, सुशीला दोशी, प्रेमा बज, शांता पहाड़े, छाया लोहाड़े, गुणमाला काला, प्रेमलता गोधा, कमला पांड्या, सरला पहाड़े, अल्का पहाड़े, आशा पहाड़े, आशा कासलीवाल, गरिमा पहाड़े, रुचिता पहाड़े, ललिता बज, अश्विनी डोलचीपुरे, रोहिणी डोलचीपुरे, रेणुका पहाड़े, सुनीता कासलीवाल, नीता पांड्या, रचना काला, मेघा सेठी, कोमल चांदुवाड़ आदि ने भाग लिया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button