मंत्रिमंडल बैठक 28 जुलाई को
हैदराबाद, मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी की अध्यक्षता में शुक्रवार को सचिवालय में होने वाली मंत्रिमंडल की बैठक स्थगित कर दी गई है। मंत्री पोन्नम प्रभाकर, कोंडा सुरेखा और श्रीहरि एआईसीसी की बैठक में भाग लेने के लिए दिल्ली में हैं। उनके अलावा उप-मुख्यमंत्री भट्टी विक्रमार्का और सिंचाई मंत्री उत्तम कुमार रेड्डी भी दिल्ली दौरे पर हैं।
पांच मंत्रियों के दिल्ली में होने के कारण मुख्यमंत्री ने मंत्रिमंडल की बैठक स्थगित करने का निर्णय लिया है। इसके मद्देनजर रेवंत रेड्डी ने आगामी सोमवार (28 जुलाई) दोपहर 2 बजे को मंत्रिमंडल की बैठक आयोजित करने का निर्णय लिया।
यह भी पढ़ें… कांग्रेस की आज की बैठक पर टिकी निगाहें
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।





