पीवीएनआर एक्सप्रेस वे पर पलटी कार तीन महिलाएं घायल
हैदराबाद, राजेंद्र नगर संभाग के अत्तापुर पुलिस थानांतर्गत तेज रफ्तार कार के पीवीएनआर एक्सप्रेस वे पर पलटने की वजह से तीन महिलाएं घायल हो गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार, आज सुबह कार में सवार होकर कुछ लोग एक्सप्रेस वे के जरिए शमशाबाद की ओर जा रहे थे। इसी दौरान, तेज रफ्तार कार के पलटने की वजह से तीन महिलाएं घायल हो गई।
कार के पलटने के बाद अन्य वाहन चालकों ने महिलाओं को कार से बाहर निकालने के बाद अस्पताल में भर्ती करवाया। घटना की वजह से क्षेत्र में काफी लंबा ट्रैफिक जाम हो गया था।
जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल का दौरा करते हुए कार को क्रेन की मदद से हटाकर ट्रैफिक व्यवस्था बहाल किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



