एक्टर विजय देवरकोंडा पर एससी/एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज
हैदराबाद, साइबराबाद की रायदुर्गम पुलिस ने फिल्म प्रचार कार्यक्रम के दौरान आदिवासी समुदाय की भावनाओं को कथित रूप से आहत करने के आरोप में तेलुगु फिल्मों के अभिनेता विजय देवरकोंडा के खिलाफ एससी/एसटी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस के अनुसार, सैदाबाद में रहने वाले शिकायतकर्ता नेनावत अशोक कुमार नायक ने अप्रैल माह में आयोजित फिल्म रेट्रो के प्री-रिलीज़ इवेंट के दौरान अभिनेता द्वारा आदिवासी समाज के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाते हुए शिकायत की।
रायदुर्गम पुलिस विजय देवरकोंडा के खिलाफ अनुसूचित जाति/जनजाति अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करते हुए मामले की जाँच कर रही है। फिलहाल इस मामले में अभिनेता की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि कार्यक्रम के दौरान की गई कथित टिप्पणी में अभद्र भाषा या अपमानजनक आशय था या नहीं।
यह भी पढ़ें… आमिर खान और जेनेलिया देशमुख की फिल्म सितारे जमीं पर
मामले की गंभीरता को देखते हुए सोशल मीडिया पर भी प्रतिक्रियाएं तेज हो गई हैं और कई आदिवासी संगठन इस पर कड़ी आपत्ति जता रहे हैं। रायदुर्गम पुलिस सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई करने की कोशिश कर रही है। वहीं, आयोजकों और अन्य प्रतिभागियों से भी पूछताछ करने की तैयारी चल रही है।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



