सीबीआई ने रिश्वत मामले में डीडीए के कार्यकारी अभियंता को गिरफ्तार किया: अधिकारी
नयी दिल्ली, केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने दो लाख रुपये की कथित रिश्वतखोरी के मामले में बुधवार को दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) के एक कार्यकारी अभियंता और एक अन्य कर्मचारी को गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि सीबीआई ने उस शिकायत पर कार्रवाई की जिसमें आरोप लगाया गया था कि कार्यकारी अभियंता राहुल मीणा और सहायक अभियंता अंकुश ने लंबित बिलों को मंजूरी देने के लिए तीन लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी।
यह भी पढ़े : सभी को किफायती ‘कंप्यूटिंग’ क्षमता उपलब्ध कराने पर भारत का ध्यान: सचिव
अधिकारियों ने बताया कि शिकायत के आधार पर सीबीआई ने प्राथमिकी दर्ज की और आरोपों का प्रारंभिक सत्यापन किया।उन्होंने बताया कि एजेंसी ने डीडीए कर्मचारी मनीष को गिरफ्तार कर लिया, जिसने मीणा की ओर से रिश्वत की कुल राशि का एक हिस्सा दो लाख रुपये कथित तौर पर प्राप्त किये थे। (भाषा)
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



