विद्यार्थियों को प्रदान किए गए प्रमाण-पत्र
हैदराबाद, महिला नवजीवन मंडल, रामकोट के तत्वावधान व नवजीवन वोकेशनल अकादमी के अंतर्गत मंडल परिसर में एडवांस डिप्लोमा इन कम्प्यूटर अप्लीकेशन समर कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में भाग लेने वाले विद्यार्थियों के लिए प्रमाण-पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन कीमती सभागार में किया गया।
आज यहाँ जारी प्रेस विज्ञप्ति में मंडल अध्यक्ष मीना मुथा एवं मानद प्रधान मंत्री तारा कीमती ने उक्ताशय की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कैंप में विद्यार्थियों को सी लैंग्वेज, जावा, बेसिक, एम.एस ऑफिस सूट, एक्सेल, पावर प्वाइंट, डीटीपी, ग्राफिक डिजाइनिंग, साइबर सेक्यूरिटी, ए.आई, इंटेलिजेंस व अन्य कम्प्यूटर से संलग्न पाठ्यक्रमों का प्रशिक्षण दिया गया। अवसर पर विशेषज्ञ सुधाकर व रवि ने बताया कि आज के युग में संगणक प्रशिक्षण अनिवार्य है।
यह भी पढ़ें… विद्यार्थियों को दिए गए हॉल टिकट
प्रशिक्षण समापन और प्रमाण-पत्र वितरण समारोह सम्पन्न
हमें टेक्नोलॉजी का ज्ञान होना आवश्यक है। छात्रों को भविष्य में इस कोर्स का लाभ अवश्य होगा। मीना मुथा, तारा कीमती, वोकेशनल सहमंत्री रचना चोपड़ा, फैकल्टी, शीला काबरा (नवजीवन बालिका विद्यालय सह-मंत्री), कोषाध्यक्ष वीना लोया, करेस्पॉन्डेंट इंदिरा इंदानी, सीमा जैन (नवजीवन बालिका मंत्री), अल्का चौधरी, आरती पुरोहित ने विद्यार्थियों को बधाई दी। प्रशासिका डॉ. अहिल्या मिश्र ने प्रमाण-पत्र वितरण कार्यक्रम का संचालन करते हुए कहा कि ऐसे उपयुक्त कोर्स भविष्य में भी संचालित करने का प्रयास किया जाएगा।
डॉ. अहिल्या मिश्र, सुधाकर, रवि व अन्य ने विद्यार्थियों में प्रमाण-पत्र वितरित किए। शीला काबरा व वीणा सिंघवी ने बताया कि कैंप में सुधाकर व रवि का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इसके अलावा श्रद्धा, अनुषा, श्रीनिवास, भरत, रश्मि ने भी सहयोग दिया। इसी तरह डॉ. आशा मुक्ता मिश्र (जी.के. काबरा नवजीवन मॉडल स्कूल मंत्री) ने समय-समय पर आवश्यक सहयोग दिया। कोर्स में कोमल दीपक मेहता ने सर्वोच्च अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया।
इसके अलावा मनीषा राजपुरोहित, पूनम तोतला, शौर्य, श्रेया नागोरी, सिंपल जैन, डिंपल जैन, ठाकुर राजनंदन सिंह, दिशा अग्रवाल, अनामिका सुतार, प्राची भूपत, पार्थ देढिया, जीत पदम हरि, विंध्याश्री, देव पंकज पारेख, सागर भुवन, यश दुग्गड़, आकांक्षा, नंदिनी, कीर्तना, रिद्धिमा, पूजा सुतार, मीनल बाहेती, साई खुशवंत रेड्डी ने सफलता हासिल की। अवसर पर विद्यालयद्वय में संचालित कम्प्यूटर कक्षा में उत्तीर्ण छात्रों को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। ऑफिस स्टाफ श्रीदेवी, कल्पना रेड्डी, श्रवंती, रम्या का कक्षा संचालन में सहयोग प्राप्त है। मीना मुथा ने सभी का आभार व्यक्त किया।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



