सर्वाइकल वैक्सीनेशन शिविर का किया गया आयोजन

हैदराबाद, तेलंगाना-आंध्र प्रादेशिक माहेश्वरी सभा, महिला संगठन, युवा संगठन, हैदराबाद-सिकंदराबाद जिला माहेश्वरी सभा, महिला एवं युवा संगठन, श्री बांगड़ मेडिकल वेल्फेयर सोसाइटी तथा महेश भगवती बल्दवा फाउंडेशन के संयुक्त सहयोग व अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महासभा के मार्गदर्शन में फ्लैगशिप योजना के अंतर्गत सर्वाइकल वैक्सीनेशन शिविर का आयोजन सुगना गार्डन में किया गया।

विशेष अभियान में समाज की 322 युवतियों (9 से 24 वर्ष आयु वर्ग) को सर्वाइकल कैंसर से बचाव हेतु पहला डोज प्रदान किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महेश वंदना से हुआ। जिला अध्यक्ष भगवान पंसारी ने उपस्थित समाजबंधुओं का स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष कैलाश डालिया ने समाज के प्रत्येक परिवार को वैक्सीन को अपनाने का आह्वान किया। प्रादेशिक महिला संगठन अध्यक्ष रजनी राठी ने तीन माह से जारी अभियान की जानकारी दी। डॉ. सचिन मर्दा ने वैक्सीनेशन से संबंधित विस्तृत जानकारी साझा की।

सर्वाइकल कैंसर मुक्त भारत का संकल्प

मुख्य अतिथि डॉ. खुशबू बल्दवा ने बताया कि 9 से 14 वर्ष की आयु की युवतियों के लिए 2 डोज तथा 14 से 24 वर्ष की युवतियों के लिए 3 डोज अनिवार्य हैं। इंडियन मेडिकल असोसिएशन से जुड़े डॉ. श्रीरंग आबकारी एवं डॉ. वसंथा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2030 तक सर्वाइकल कैंसर मुक्त भारत के संकल्प को साझा करते हुए स्पष्ट किया कि यह वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है।

Ad

यह भी पढ़ें… जेसीआई हैदराबाद डेक्कन का बधिर विद्यालय को दान

महासभा कार्यसमिति सदस्या भगवती बल्दवा ने कहा कि यह केवल एक शिविर नहीं, बल्कि बेटियों के स्वस्थ और सुरक्षित भविष्य की नींव रखने का संकल्प है। युवतियों के आत्मविश्वास के साथ वैक्सीनेशन करवाने से समाज का प्रयास सार्थक प्रतीत हुआ। अवसर पर डॉ. राधेश्याम तापड़िया, महेश बल्दवा, रमेश कलंत्री, बुद्धिप्रकाश तोष्नीवाल, विष्णु पंसारी, संजय लाहोटी, मुरली राठी, मनोज सोमानी, नारायणदास बंग, पी.डी. जाखोटीया, गोपाल सोमानी, प्रादेशिक महिला संगठन मंत्री मंजू लाहोटी, जिला महिला संगठन अध्यक्ष लता तोष्नीवाल, डॉ. अजय लाहोटी, युवा संगठन प्रदेश अध्यक्ष राहुल फोफलिया, मंत्री सुनील भट्टड़, जिला युवा संगठन अध्यक्ष अभिषेक इन्नाणी, विनोद मंत्री, हरदीप खटोड़, अनूप तोतला, अनिल मंत्री व अन्य उपस्थित थे। जिला सभा महामंत्री राजेश मालपानी ने धन्यवाद ज्ञापित किया। मंच संचालन जिला सभा कार्यालय मंत्री रामदेव सारडा द्वारा किया गया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button