यू-ट्यूब से सिखकर चेन स्नैचिंग : दम्पत्ति गिरफ्तार

हैदराबाद, चिक्कड़पल्ली पुलिस ने अपनी आर्थिक तंगी दूर करने के लिए यू-ट्यूब पर चेन स्नैचिंग के गुर सीखने के बाद चेन स्नैचिंग करने वाले आरोपी गुडीपटी ब्रह्मय्या (51) और उसकी पत्नी गुडीपटी अंजली उर्फ अंजनी (48) को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से टूटी हुई 4.6 तोला सोने की चेन और मन्नापुरम फायनांस में रहन रखे गए 14.354 ग्राम सोने के आभूषण, पेपर कटिंग ब्लेड और एक सेलफोन जब्त किया।

सेंट्रल जोन की पुलिस उपायुक्त के. शिल्पावल्ली ने संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए बोराबंडा निवासी व मूलत कोंगापाडु ग्राम, प्रकाशम ज़िला, आंध्र-प्रदेश निवासी ब्रह्मय्या और उसकी पत्नी अंजली को गिरफ्तार करने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि व्यापार में घाटा होने के करण ब्रह्मय्या चेन स्नैचिंग के रास्ते पर उतर आया था। उसने 31 अक्तूबर की रात को चिक्कड़पल्ली निवासी राजेन्दर कुमार की पत्नी सुरेखा अरूदकर (69) के गले से अपार्टमेंट की लिफ्ट के पास सोने का मंगलसूत्र छीन लिया था।

छीना-झपटी के दौरान सुरेखा आंशिक रूप से घायल हो गई थी। उन्होंने बताया कि ब्रह्मय्या सुरेखा का रामकोट के पास से पीछा करते हुए आ रहा था और मौका देखकर सोने का मंगलसूत्र छीन लिया। इसके पूर्व उसने उसी दिन नारायणगुड़ा मेट्रो और सुल्तान बाजार के पास स्नैचिंग करने का प्रयास किया था, लेकिन सफल नहीं हुआ।

Ad

यह भी पढ़े: हैदराबाद : आबकारी पुलिस ने नामपल्ली-खम्मम में गांजा तस्करी का भंडाफोड़ किया

सुरेखा का मंगलसूत्र छीनने के बाद घर आकर उसने मंगलसूत्र अपनी पत्नी को दे दिया और उसने मंगलसूत्र 1.13 लाख रुपय में रहन रख दिया। इन दोनों को सहारा बेकरी अशोकनगर के पास से चिक्कड़पल्ली पुलिस इंस्पेक्टर बी. राजू नायक के नेतृत्व में गुप्तचर इंस्पेक्टर एम. शंकर ने गिरफ्तार कर लिया। दोनों को गिरफ्तार करने के बाद अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button