चमाला किरण कुमार रेड्डी ने बंडी संजय पर जाति-धर्म फैलाने का आरोप लगाया
हैदराबाद, कांग्रेस के लोकसभा सदस्य चमाला किरण कुमार रेड्डी ने केंद्रीय मंत्री बंडी संजय पर जातियों और धर्मों के बीच दरार पैदा करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि बंडी संजय को जाति-धर्म का ज़िक्र छोड़कर विकास की बात करनी चाहिए। उन्होंने जारी बयान में कहा कि बंडी संजय कह रहे हैं कि सभी हिंदुओं को, चाहे वह किसी भी पार्टी के हों, भाजपा में शामिल होना होगा। उन्होंने कहा कि राज्य में जनता अच्छी तरह से जानती है कि किसे वोट देना है। हालाँकि नवीन यादव ने जुबली हिल्स उप चुनाव एक जाति और एक धर्म के आधार पर नहीं जीता। सभी समुदायों के लोगों ने उनको वोट दिया। सीएम रेवंत रेड्डी के शासनकाल में बीसी को टिकट दिया गया, तो लोग ने समर्थन किया।
केंद्रीय मंत्री किशन रेड्डी के सिकंदराबाद लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र की परिधि में स्थित जुबली हिल्स में भाजपा की जमानत जब्त हुई। र्विधानसभा चुनावों की तुलना में उप-चुनावों में भाजपा को कम वोट मिले। उन्होंने कहा कि बंडी संजय को लोगों के सामने स्पष्ट करना चाहिए कि दोनों दलों के बीच के अनौपचारिक समझौते के तहत भाजपा ने बीआरएस पार्टी का समर्थन किया था या नहीं।
यह भी पढ़ें… डीआरआई ने मुंद्रा बंदरगाह पर तस्करी वाले 5 करोड़ रुपये मूल्य के पटाखे जब्त किए, एक गिरफ्तार
मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी राज्य के विकास के लिए दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों से लगातार मिल रहे हैं। उन्होंने किशन रेड्डी और बंडी संजय से राज्य के लिए निधियाँ लाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह पर दबाव बनाने को कहा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को हैदराबाद मेट्रो, क्षेत्रीय रिंग रोड, मूसी पुनरुद्धार में सहयोग करना चाहिए। उन्होंने किशन रेड्डी और बंडी संजय से आगामी संसद सत्र में राज्य को मिलने वाले निधियों के संबंध में पहल करने की मांग की।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



