चरित्र का सर्वाधिक महत्व : सुधाकंवरजी

हैदराबाद, श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रमणोपासक संघ रामकोट में विराजित श्री सुधाकंवरजी म.सा. आदि ठाणा 5 के सानिध्य में जिनवाणी गंगा प्रवाहित हो रही है। आज पर्वाधिराज पर्युषण महापर्व की पूर्व संध्या पर म.सा. ने बताया कि मनुष्य जीवन में प्राण है सांसे चल रही हैं, तब तक उसकी कीमत है। सांस रुक गई तो निर्जीव शरीर का कोई मूल्य नहीं। अपनों के ही हाथ से अग्नि संस्कार किया जाता है। मनुष्य जीवन में चारित्र का महत्व है। परोपकार करने से जीवन का कल्याण होता है।

आज यहाँ रतनचंद कटारिया, प्रकाश गादिया और शांतिलाल छाजेड़ द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, पू. सुयशाजी म.सा. ने कहा कि वर्तमान मनुष्य पाप युक्त जीवन जी रहा है, मगर अध्यात्म की ओर चलेगा, तो पाप मुक्त हो सकता है। मनुष्य अपने पुरुषार्थ और साधना के दम पर महापुरुष बन सकता है। साधना में एकाग्रता के लिए गुरु कृपा आवश्यक है। आपने मोक्ष प्राप्ति के तीन मार्ग बताए- एकाग्रता से साधना में सफलता प्राप्त होगी, निरंतरता से हमारी गलत धारणा को सही करने का बल मिलेगा तथा व्यक्ति को प्रतिकूल परिस्थिति को अनुकूल में बदलने के लिए साहस की आवश्यकता है।

अर्जुन माली का उदाहरण देकर कहा कि अर्जुन माली ने प्रतिदिन 6 पुरुष और 1 स्त्रा अर्थात 5 माह और 13 दिनों में 978 पुरुषों और 163 स्त्रियों की हत्या की। प्रभु के बोध सुनने के बाद अर्जुन माली ने छह माह में कठोर साधना और तपस्या करके पापों का क्षय कर मोक्ष प्राप्त कर लिया। कल से पर्वाधिराज पर्युषण महापर्व प्रारंभ हो रहा है। आत्म साधना के लिए पर्युषण के आठ दिन उत्कृष्ट बताए गए हैं।

Ad

यह भी पढ़ें… श्री माहेश्वरी विद्यालय में श्रीनिवास बंग की प्रतिमा स्थापित

जाप, एकासन और पर्वाधिराज पर्युषण महापर्व कार्यक्रम

श्री वर्धमान स्थानक वासी जैन श्रमणोपासक संघ रामकोट के महामंत्री राजेश सुराणा ने बताया कि जाप कक्ष में महामंत्र नवकार का जाप गतिमान है। आज जाप का लाभ सुशील कैलाश पिपाड़ा परिवार ने लिया। आयंबिल सुनीता गुगलिया ने किया। आज का एकासन कराने का लाभ प्रेमराज सरदारमल अनिल सुनील संकेत मोहित गांग परिवार ने लिया। संघ के अध्यक्ष किशोरकुमार मुथा ने बताया कि 20 अगस्त से हमारे प्रांगण में पर्वाधिराज पर्युषण महापर्व प्रारंभ हो रहा है।

सभी अधिक से अधिक संख्या में पधारकर पुण्य अर्जित करें। प्रतिदिन प्रात 8.30 बजे अंतगड दशांग सूत्र वांचन, 9.15 बजे विविध विषयों पर प्रवचन, 2.30 बजे कल्प सूत्र वांचन होगा। 20 अगस्त को सामूहिक उपवास और दोपहर में हौजी गेम्स का आयोजन होगा। सहमंत्री शांतिलाल छाजेड़ ने धन्यवाद प्रेषित किया। इस दौरान श्रमणसंघीय महासाध्वी श्री दर्शनप्रभाजी के देवलोकगमन पर दो लोगस्स का जाप कर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button