कूनो राष्ट्रीय उद्यान में चीता ‘गामिनी’ ने तीन शावकों को दिया जन्म

श्योपुर (मप्र), दक्षिण अफ्रीका से मध्यप्रदेश के कूनो राष्ट्रीय उद्यान लायी गई मादा चीता ‘गामिनी’ ने तीन शावकों को जन्म दिया है। इसके साथ ही देश में चीतों की कुल संख्या बढ़कर 38 हो गई है। केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने बुधवार को यह जानकारी दी।

यादव ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि चीतों भारत में फिर से बसाने के कार्यक्रम की दिशा में यह एक बड़ी सफलता है। उन्होंने कहा कि दूसरी बार मां बनी गामिनी ने कूनो राष्ट्रीय उद्यान में तीन शावकों को जन्म दिया है।

यादव ने कहा कि यह भारत में चीतों का नौवां सफल प्रजनन है और इसके साथ ही देश में जन्मे जीवित शावकों की संख्या 27 हो गई है। इन नये शावकों के जन्म के साथ ही भारत में चीतों की कुल संख्या 38 हो गई है। उन्होंने कहा कि यह देश के संरक्षण प्रयासों की ऐतिहासिक सफलता का प्रतीक है। (भाषा)

यह भी पढ़ेजनगणना के नतीजे विकास के लिए दिशा-निर्देशक साबित होंगे : अमित शाह

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button