रामबाग अत्तापुर में मनाया गया छत्रपति शिवाजी महाराज जन्मोत्सव
हैदराबाद, श्री छत्रपति शिवाजी महाराज युवा समिति, रामबाग, अत्तापुर द्वारा श्री छत्रपति शिवाजी महाराज का 396वाँ जन्मोत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया।














अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी गोपाल बल्दवा तथा एमआईएम नेता प्रवीण नावंदर उपस्थित थे। श्री छत्रपति शिवाजी महाराज युवा समिति द्वारा अवसर पर रामबाग से भव्य शोभायात्रा निकाली गयी, जो किशनबाग, बहादुरपुरा, पुरानापुल, जुमेरात बाजार, चूड़ी बाजार, सिद्दिअंर बाजार, गौलीगुड़ा शंकर शेर होटल होते हुए शिवाजी महराज ब्रिज, इमलीबन बस डिपो के पास पहुँची।
यह भी पढ़ें… श्री गणेश घाट मंदिर में धूमधाम से मनायी गयी महाशिवरात्रि
अवसर पर अध्यक्ष दत्ता बिरादर, नागेंद्र जाधव, केशव खंदारे, प्रदीप गोविंद खंदारे, राजू लाले, दत्ता लश्करे, पवन वजीरे, उमाकात पाटिल, सुनील, शिवासागर, चन्दु अमर, बालाजी, दिगंबर योगेश, निखिल, मुरारी मालु, सदाशिव, सचिन, ऋषिकेश, अम्बु, किशोर तथा अन्य उपस्थित थे।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



