छत्तीसगढ़ : प्रेशर बम विस्फोट की घटना में बालक घायल

बीजापुर, छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में प्रेशर बम की चपेट मे आने से एक बालक गंभीर रूप से घायल हो गया है। पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के गंगालूर थाना क्षेत्र के अंतर्गत पीड़िया गांव के करीब बृहस्पतिवार शाम को प्रेशर बम की चपेट में आने से एक आदिवासी बालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवानों को घटना की जानकारी मिली तब घायल बालक को प्राथमिक उपचार देने के बाद जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से बेहतर चिकित्सा के लिए उसे बस्तर जिले के मुख्यालय जगदलपुर के मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया। बालक का उपचार जारी है।

यह भी पढ़े : कर्नाटक के आवासीय विद्यालय में लगी आग, छात्र की मौत

Ad

अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षाबलों ने आसपास खोजी अभियान शुरू कर दिया है, जिससे क्षेत्र को सुरक्षित किया जा सके। उन्होंने बताया कि इस घटना के बाद स्थानीय आदिवासी समुदाय में माओवादियों के विरुद्ध गहरा आक्रोश व्याप्त है।

अधिकारियों ने कहा कि यह घटना नक्सल हिंसा की अमानवीयता को दर्शाती है, जिसमें निर्दोष ग्रामीणों को बार-बार निशाना बनाया जा रहा है। पिछले कुछ महीनों से जिले के अंदरूनी इलाकों में माओवादियों के द्वारा लगाये गए बारूदी सुरंग विस्फोटों की घटना में जनहानि हुई है। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button