अजित पवार के निधन पर मुख्यमंत्री एवं उप-मुख्यमंत्री ने जताया शोक
हैदराबाद, महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री अजित पवार के विमान दुर्घटना में हुए दुखद निधन पर मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी और उप मुख्यमंत्री भट्टी विक्रमार्का ने गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने कहा कि अजित पवार का असामयिक निधन सार्वजनिक जीवन के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने शोक संतप्त परिवार, महाराष्ट्र सरकार तथा राज्य की जनता के प्रति अपनी हार्दिक संवेदनाएँ व्यक्त कीं। इस अत्यंत दुःखद घड़ी में उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
इसके अलावा उप मुख्यमंत्री भट्टी विक्रमार्का ने अजित पवार के दुखद निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि महाराष्ट्र की राजनीति में अत्यंत महत्वपूर्ण नेता के रूप में पहचान बनाने वाले अजित पवार का विमान दुर्घटना में निधन अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि विमान दुर्घटना में अजित पवार के साथ-साथ जान गंवाने वाले अन्य पाँच लोगों की आत्माओं को शांति प्रदान करें।
यह भी पढ़ें… दल-बदल मामले में विधायक दानम को नोटिस, 30 जनवरी को स्पीकर के सामने पेशी
भट्टी ने अजित पवार के परिवार के सदस्यों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। नामपल्ली स्थित प्रदेश भाजपा महाराष्ट्र के सूचना प्रौद्योगिकी व संस्कृति मंत्री आशीष शेल्लार तथा राज्याध्यक्ष रामचंदर राव ने अजित पवार के निधन पर दुख व्यक्त किया।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



