ईएमआरएस नेशनल स्पोर्ट्स मीट के विजेताओं को मुख्यमंत्री रेवंत ने दी बधाई
हैदराबाद, मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने चौथे एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय (ईएमआरएस) नेशनल स्पोर्ट्स मीट-2025 में ओवरऑल चैंपियनशिप जीतने वाले तेलंगाना के विद्यार्थियों को बधाई दी। नेशनल स्पोर्ट्स मीट में भाग लेने वाले विद्यार्थियों ने आज सीएम से उनके आवास पर मुलाकात की। अवसर पर आदिवासी कल्याण मंत्री लक्ष्मण और अधिकारी उपस्थित थे।
अधिकारियों ने बताया कि राज्य के विद्यार्थियों ने चौथे ईएमआरएस नेशनल स्पोर्ट्स मीट-2025 में रिकॉर्ड तोड़ पदक जीते। उन्होंने कहा कि हमने एथलेटिक्स, आर्चरी, स्विमिंग, जिम्नास्टिक, बॉक्सिंग, जूडो, रेसलिंग, वेट लिफ्टिंग, ताइक्वांडो, योगा, शूटिंग, चेस व अन्य खेलों में कुल 230 पदक जीते। उन्होंने कहा कि यह नेशनल स्पोर्ट्स मीट 15 नवंबर को ओड़िशा में आयोजित किया गया। इसमें राज्य के 23 विद्यालयों के 580 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
यह भी पढ़ें… तेलंगाना राइजिंग ग्लोबल समिट के लिए बड़े पैमाने पर सुरक्षा के इंतजाम
देश भर के 22 राज्यों के 499 विद्यालयों के 5,500 विद्यार्थियों ने नेशनल स्पोर्ट्स मीट में हिस्सा लिया। उन्होंने बताया कि तेलंगाना के विद्यार्थियों ने व्यक्तिगत और टीम ईवेंट्स में शानदार प्रदर्शन देकर कुल 714 प्वाइंट्स के साथ चैंपियनशिप जीती।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।






