मुख्यमंत्री ने की राजमार्ग परियोजनाओं की समीक्षा
हैदराबाद, राज्य सरकार के मुख्य सचिव रामकृष्ण राव ने जिलाधीशों को राज्य में राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा शुरू की गई परियोजनाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का निर्देश दिया है। उन्होंने आज सचिवालय में अधिकारियों के साथ राष्ट्रीय राजमार्गों और भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की परियोजनाओं की समीक्षा बैठक की।
इस दौरान उन्होंने जिलाधीशों को अपने-अपने जिलों में लंबित भूमि अधिग्रहण के मामलों में तेजी लाने और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को भूमि सौंपने के निर्देश दिए। उन्होंने इस संबंध में पहले दी गई समय-सीमा का कड़ाई से पालन करने का निर्देश दिया। इसके अलावा उन्होंने लंबित अदालती मामलों के निपटारे के प्रति विशेष ध्यान देने का भी निर्देश दिया।
यह भी पढ़े : मुख्यमंत्री ने की न्यू जर्सी के गवर्नर से मुलाकात
राव ने कहा कि मुख्यमंत्री सोमवार को एनएचएआई की परियोजनाओं की प्रगति पर एक समीक्षा बैठक करेंगे। उन्होंने प्रधान मुख्य वन संरक्षक (पीसीसीएफ) को वन और वन्यजीव मंजूरी से संबंधित मुद्दों में तेजी लाने का निर्देश दिया। इस बैठक में सीएम के प्रधान सचिव श्रीनिवास राजू, परिवहन-सड़क एवं भवन विशेष मुख्य सचिव विकास राज, वन एवं पर्यावरण प्रधान सचिव अहमद नदीम, ऊर्जा प्रधान सचिव नवीन मित्तल, प्रधान मुख्य वन संरक्षक सुवर्णा और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। जिलाधीशों और वन अधिकारियों ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से इस बैठक में भाग लिया।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



