स्कूल वैन में लगी आग से बाल-बाल बचे बच्चे

हैदराबाद, सिकंदराबाद के कंटोनमेंट इलाके में गतिमान स्कूल वैन में अचानक आग लग गई। घटना के समय 14 बच्चों समेत 18 लोग बस में सवार थे। यह घटना गुरुवार सुबह 8.10 मिनट पर एओसी सेंटर के आगे डेंटल अस्पताल के निकट घटी। वैन चालक जी. अंजय्या की सतर्कता के चलते और वहाँ से गुजर रहे कुछ सेना के अधिकारियों के सहयोग के कारण एक बड़ा हादसा होने से टल गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिल्ली पब्लिक स्कूल, दूलापल्ली शाखा का वैन चालक विल्सन राज महिन्द्रा हिल्स से बच्चों को सवार कर स्कूल जा रहा था। रास्ते में डेंटल अस्पताल के पास वैन के इंजन से धुआँ निकलता देख अंजय्या ने सड़क किनारे बस रोक दी और बस का इंजन बंद कर दिया। बस में उपलब्ध आग बुझाने के उपकरण से अंजय्या ने इंजन में लगी आग को बुझाने का प्रयास किया। इस दौरान वहाँ से गुजर रहे सेना के कुछ अधिकारियों ने बस में सवार 14 बच्चों समेत 18 लोगों को सकुशल बस से बाहर निकाल दिया।

Ad

यह भी पढ़ें… तेलंगाना के कई जिलों में यलो अलर्ट जारी

घटना की जानकारी मिलने पर तिरुमलगिरी इंस्पेक्टर जी. नागराजू तुरन्त घटनास्थल पर पहुँच गए और बस में लगी आग बुझने के बाद बस को टोइंग वेहिकल के जरिए वहाँ से हटा दिया। घटना की जानकारी मिलने पर दमकलकर्मी भी पहुँच गए, लेकिन तब तक बस में लगी आग को काबू में कर लिया गया था। घटना के बाद एक अन्य बस का प्रबंध कर बच्चों को स्कूल पहुँचाया गया और बच्चों के अभिभावकों को बच्चों के सकुशल होने की जानकारी दी गयी।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button