मानू में बाल दिवस: ‘क से कविता’ के मंच पर गूँजी मासूमियत और साहित्य की सुरभि
हैदराबाद, ‘क से कविता’ संस्था द्वारा मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू विश्वविद्यालय के दूरस्थ एवं ऑनलाइन शिक्षा केंद्र के पुस्तकालय में बाल दिवस के संदर्भ में विशेष समारोह आयोजित किया गया। इसमें 5 वर्ष के बच्चों से लेकर 75 वर्षीय बुजुर्ग ने कविताओं का वाचन किया।
कार्यक्रम संयोजक प्रवीण प्रणव और मोहित ने बताया कि ‘क से कविता’ और दूरस्थ एवं ऑनलाइन शिक्षा केंद्र द्वारा हर माह के दूसरे शनिवार को कविता-केंद्रित कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। इसमें उपस्थित सदस्य पहले से चयनित किसी कवि या शायर की रचनाओं का पाठ करते हैं। यह विशेष रूप से पाठकों का मंच है, जहाँ स्वरचित कविताओं को पढ़ने की अनुमति नहीं है।
बाल दिवस कार्यक्रम में सभी उम्र के प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा
बाल दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में स्कूली बच्चों के अलावा कॉलेज के विद्यार्थियों, विभिन्न स्कूल से शिक्षकों, विभिन्न विभागों में कार्यरत युवाओं, साहित्यकारों, गृहणियों और सेवानिवृत्त लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम में प्रसिद्ध बाल कविताओं का पाठ किया गया।
पाठ करने वालों में स्वाधि मिश्रा, रीत आहूजा, सानवी लोहिया, अथर्व लीला, विवान प्रसाद, रूमी पुरी, रिधान यादव, ओज वीर लोधा, डॉ. इरशाद अहमद, अमृता मिश्रा, धनभद्र लपसिरिकुल, डॉ. रक्षा मेहता, अमरीश कुमार, मोहम्मद सिराजुद्दीन असीम, हर्षित रस्तोगी, अनुराग मुस्कान, हीना आहूजा, शकुंतला मिश्रा, दीपा, विशाल कुमार, स्वाति बालूरकर, मऊ मल्लिक डे, डॉ. संगीता शर्मा, टी. गायत्री, मुस्कान कुमारी, शैली सिंह, गरिमा गौतम, प्रो. छाया राय, सरिता दीक्षित, अभिषेक, मधु शर्मा, विशाल, वरुण पुरी, शिल्पा गोयल और पल्लवी पुरी शामिल हैं। कार्यक्रम का संचालन जीनत ने किया।
यह भी पढ़ें… पुनरुद्धार के बाद किया गया गुरुनाथ चेरुवु का लोकार्पण
सुदर्शन ने फ़ोटो-वीडियोग्राफी की ज़िम्मेदारी सँभाली। सभी आगंतुकों का चॉकलेट से स्वागत किया गया। अवसर पर अल्पाहार की व्यवस्था की गई। सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र और बाल दिवस का उपहार दिया गया।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।





