अग्रवाल शिक्षा समिति के विद्यालयों में बाल दिवस उत्सव संपन्न

हैदराबाद, अग्रवाल शिक्षा समिति द्वारा संचालित भगवती बाई मॉन्टेसरी स्कूल एवं टाइनी स्टार्स महावीर प्रसाद बजरंगलाल इंटरनेशनल प्ले स्कूल द्वारा बाल दिवस उत्सव मनाया गया। विद्यालय के सेडमल हॉल में आयोजित कार्यक्रम का आरम्भ वंदे मातरम् की धुन से हुआ। इसके पश्चात मंचासीन अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन किया गया। स्कूल की प्रधानाध्यापिका एवं सी.ए.ओ. आराधना मोदानी ने सभी का स्वागत करते हुए बाल दिवस के ऐतिहासिक एवं सामाजिक महत्व पर प्रकाश डाला।

अकादमिक निदेशक डॉ. सरोज जैन ने बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु शिक्षा एवं संस्कारों के महत्व पर प्रकाश डाला। अग्रवाल शिक्षा समिति के मानद मंत्री सी.ए. नवीन कुमार अग्रवाल ने बाल दिवस के मूल्यों को आत्मसात करने और बच्चों में रचनात्मकता, आत्मविश्वास तथा सकारात्मक सोच विकसित करने हेतु प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि वह भी इसी स्कूल के विद्यार्थी रह चुके हैं। स्कूल के विकास के लिए भवन का नवीनीकरण एवं शिक्षा पद्धति में आधुनिक संसाधन लागू किए हैं।

विद्यालय के करेस्पॉन्डेंट शेष कुमार गोयल ने विजेता विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि किसी भी प्रतियोगिता में विजय या पराजय महत्वपूर्ण नहीं होती, बल्कि उसमें सहभागिता ही वास्तविक सफलता का प्रतीक है। संयुक्त निदेशक डॉ. राजेश अग्रवाल ने बच्चों को आशीर्वचन देते हुए विद्यालय की उपलब्धियों की सराहना की।

यह भी पढ़ें… अग्रवाल समाज दोमलगुड़ा ने उल्लास के साथ मनाया दीपावली मिलन और अन्नकूट

अवसर पर फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने दर्शकों का मन मोह लिया। यू.के.जी. की अध्यापिका रवलिका, दीपमाला एवं स्वाति ने बच्चों के लिए विशेष नृत्य प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता का मूल्यांकन रश्मिता (एमबीए विभाग की सहायक प्रोफेसर) और रश्मि (अग्रवाल गर्ल्स हाई स्कूल की अध्यापिका) ने किया। उन्होंने बच्चों की रचनात्मकता की प्रशंसा की। समारोह का संचालन बबिता गोयल ने किया। विजयी विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गान व सामूहिक गायन के साथ हुआ।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button