दिल्ली-शंघाई उड़ान शुरू करेगी चाइना ईस्टर्न एयरलाइन

बीजिंग, चीनी एयरलाइन ‘चाइना ईस्टर्न’ रविवार से दिल्ली-शंघाई उड़ान शुरू करेगी। इससे कुछ दिन पहले, ‘इंडिगो’ ने कोलकाता से ग्वांगझू के लिए उड़ान शुरू की थी। दोनों देशों के बीच लगभग पांच साल के अंतराल के बाद उड़ान सेवाएं फिर से शुरू हो रही हैं।

‘चाइना ईस्टर्न’ की उड़ान दिल्ली से रात आठ बजे रवाना होगी और सोमवार तड़के शंघाई पहुंचेगी। यह शंघाई से अपराह्न 12:30 बजे रवाना होगी और शाम छह बजे तक दिल्ली पहुंचेगी। यह एक दिन के अंतराल पर संचालित होगी।

शंघाई में भारत के महावाणिज्य दूत प्रतीक माथुर, जो ‘चाइना ईस्टर्न’ की उड़ान से दिल्ली से आने वाले यात्रियों का स्वागत करने की योजना बना रहे हैं, ने कहा कि उड़ान सेवाओं के फिर से शुरू होने से बेहतर कनेक्टिविटी का एक नया युग शुरू होगा और सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था भारत, और शंघाई के नेतृत्व वाले पूर्वी चीन क्षेत्र के व्यापारिक केंद्र के बीच लोगों के बीच मज़बूत संबंधों को बढ़ावा मिलेगा।

Ad

एआई हब हांग्झोऊ और चीन की ‘कपड़ा राजधानी’

पीटीआई-भाषा’ को बताया कि इससे भारत को तेजी से विकसित हो रहे पूर्वी चीन क्षेत्र से कनेक्टिविटी में मदद मिलेगी, जिसमें एआई हब हांग्झोऊ और चीन की ‘कपड़ा राजधानी’ कहे जाने वाले केकियाओ के व्यापारिक केंद्र भी शामिल हैं। इंडिगो 10 नवंबर से दिल्ली से ग्वांगझू के लिए अपनी दैनिक उड़ानें शुरू करेगी।

एयरलाइन ने 26 अक्टूबर को औपचारिक रूप से उड़ानें फिर से शुरू कीं, जिसके तहत कोलकाता से ग्वांगझू के लिए उड़ान का संचालन किया गया। वर्ष 2020 में कोविड-19 महामारी के बाद दोनों देशों के बीच उड़ान सेवाओं को निलंबित कर दिया गया था। पूर्वी लद्दाख में चार साल से अधिक समय तक जारी रहे सीमा गतिरोध के मद्देनजर इन्हें बहाल नहीं किया गया था। (भाषा )

यह भी पढ़ेअमेरिकी हिंदू संगठन ने उपराष्ट्रपति वेंस से हिंदू धर्म से जुड़ने का आग्रह

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button