70 की उम्र में भी फिटनेस से हैरान कर रहे चिरंजीवि
टॉलीवुड के मेगास्टार चिरंजीवि अपनी अगली तेलुगु फिल्म मन शंकर वरप्रसाद गारु की शूटिंग में व्यस्त हैं। कॉमेडी एवं फैमिली एंटरटेनमेन्ट पर बन रही इस फिल्म का निर्देशन तेलुगु के निर्देशक अनिल राविपुडी कर रहे हैं। इसमें नयनतारा नायिका के रूप में नज़र आएंगी। अब तक इस फिल्म से जुड़े रिलीज़ किए गये पोस्टर, टीजर एवं गीत-वीडियो में चिंरजीवि का अंदाज़ सभी को काफी पसंद आ रहा है।
हाल ही में फिल्म मन शंकर वरप्रसाद गारु से जुड़े एक नए पोस्टर को मेकर्स ने सोशल मीडिया में शेयर किया। इस पोस्टर में चिरंजीवि बच्चों के साथ साइकल चलाते हुए काफी खुश नज़र आ रहे हैं। उनका यह अंदाज़ सभी को काफी पसंद आ रहा है। फिलहाल उनका यह पोस्टर काफी वायरल हो रहा है। इसे देखकर सभी का कहना है कि चिरंजीवि 70 वर्ष में भी काफी फिट हैं।
यह भी पढ़ें… गूगल के ए.आई. चिप्स से एंथ्रोपिक करेगी क्लॉड चैटबॉट का प्रशिक्षण
फैंस को खूब पसंद आया ‘मेेसाला पिल्ला’
मेगास्टार चिरंजीवि की आने वाली फिल्म का पहला गाना ‘मेेसाला पिल्ला’ रिलीज़ हो गया है। यह गाना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस इसे खूब पसंद कर रहे हैं। इस गाने को भीम्स सिसिरोलियो ने संगीत दिया है। गाने में तेज़ और मज़ेदार बीट्स, सिंथ की धुनें और धुन पर झूमने वाला संगीत है। इसमें पारंपरिक वाद्य भी शामिल किए गए हैं, जिससे गाना और भी शानदार लगता है। इसके बोल भास्करभटला ने लिखे हैं, जो चिरंजीवि और नयनतारा के बीच मज़ेदार संवाद प्रस्तुत करते हैं। गाने की खास बात है कि उदित नारायण ने लंबे समय बाद चिरंजीवि के लिए गाया है। उनकी प्यारी और याद दिलाने वाली आवाज़ इस गाने में चार चाँद लगा देती है। गाना बिल्कुल चिरंजीवि के मज़ाकिया अंदाज़ के साथ फिट बैठता है।सिंगर श्वेता मोहन ने भी इस गाने में अपनी आवाज़ दी है। उनकी आवाज़ नयनतारा के किरदार में एक खास स्टाइल और सुंदरता दिखाती है। कुल मिलाकर, ‘मेेसाला पिल्ला’ गाना फैंस के बीच काफी हिट हो रहा है और फिल्म के लिए उत्साह और बढ़ गया है।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



