चिरेका का लोकोमोटिव उत्पादन में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

हैदराबाद, चित्तरंजन रेल इंजन कारखाना (चिरेका) ने लक्ष्य के प्रति संकल्प के साथ वित्तीय वर्ष 2024-25 के अंतिम दिन तक एक बार फिर रिकॉर्ड तोड़ सर्वाधिक 700 इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव का उत्पादन कर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया।

जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, यह उपलब्धि सीएलडब्ल्यू के 75 गौरवशाली वर्षों और भारतीय रेलवे पर विद्युतकर्षण के 100 वर्षों के उत्सव को समर्पित है। 5 नए इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव अर्थात अमृत भारत ट्रेनों के लिए डब्ल्यूएपी-5 पुशपुल एरोडायनामिक लोको (एक जोड़ा), डब्ल्यूएजी-9 एचसी ट्विन लोको (एक जोड़ा) और डब्ल्यूएजी-9 एचसी लोको को देश के प्रमुख लोकोमोटिव निर्माता चिरेका कारखाना स्थित गोलिएथ यार्ड से समारोह पूर्वक रवाना किया गया। वित्तीय वर्ष 2024-25 में निर्मित 700वें लोकोमोटिव को अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति में चिरेका महाप्रबंधक विजय कुमार द्वारा झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

यह भी पढ़ें… पीएम मोदी और चिली राष्ट्रपति की द्विपक्षीय वार्ता

Ad

चिरेका और डानकुनी ने लोकोमोटिव उत्पादन में रचा इतिहास

अवसर पर प्रधान विभागाध्यक्ष, अधिकारी, कर्मचारी और विशेष रूप से मार्च माह में सेवानिवफत होने वाले कर्मचारी उपस्थित थे। 30 मार्च, 2025 तक चिरेका ने 544 और इनकी सहायक इकाई डानकुनी ने 156 रेल इंजन उत्पादन किया। चित्तरंजन रेल इंजन कारखाना (चिरेका) की इलेक्ट्रिकल लोको असेंबली और एंसिलरी यूनिट डानकुनी ने वित्तीय वर्ष 2024-25 में अब तक का सर्वाधिक 156 इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव बनाकर एक और इतिहास रचा।

विजय कुमार ने सीएलडब्ल्यू मुख्य इकाई और इसके दानकुनी सहायक इकाई के कर्मचारियों और अधिकारियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि मजबूत टीम वर्क के कारण यह बड़ी उपलब्धि प्राप्त हुई। इस रिकॉर्ड उपलब्धि पर चित्रसेन मंडल जनसंपर्क अधिकारी, चिरेका ने बताया कि वर्ष 2024-25 में इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव उत्पादन क्षेत्र में एक नए युग की शुरुआत हुई, जिसे टीम वर्क और कार्यकुशल कर योजना के साथ समय रहते पूरा कर लिया गया।यह सफलता कर्मचारियों की कड़ी मेहनत और समर्पण को दर्शाती है।

इस ऐतिहासिक उपलब्धि में उनके योगदान के लिए सभी स्टाफ सदस्यों में लड्डू का वितरण किया गया। इन सभी की अथक प्रतिबद्धता और दृढ़ता ने इस शानदार उपलब्धि तक पहुँचने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस अभूतपूर्व उपलब्धि के साथ सीएलडब्ल्यू ने लोकोमोटिव निर्माण इकाई में एक अग्रणी संस्थान के रूप में स्थिति मजबूत करते हुए दक्षता, उत्पादकता और नवाचार के फलक पर नए मानक स्थापित किए।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button