सीडीएफडी में मनाया गया हिन्दी पखवाड़ा

हैदराबाद, डीएनए फिंगरप्रिंटिंग एवं निदान केंद्र (सीडीएफडी) द्वारा हिन्दी पखवाड़ा मनाया गया। राजभाषा सलाहकार वी. संतोषी दीपिका ने कार्यशाला में उपस्थित सभी का स्वागत किया। हिन्दी पखवाड़े के दौरान हिन्दी भाषी एवं हिन्दीतर भाषी स्टाफ के लिए निबंध लेखन, टिप्पण/आलेखन, अनुवाद, वाग्मिता/ जस्ट-ए-मिनट और हिन्दी अंताक्षरी प्रतियोगिताएँ आयोजित की गयीं।

प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, प्रतियोगिताओं में स्टाफ ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आयोजित हिन्दी पखवाड़े के समापन समारोह एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में निदेशक, सीडीएफडी प्रोफे. उल्लास कोलथुर सीताराम, मुख्य अतिथि चि.वें. सुब्बाराव, वरिष्ठ हिन्दी अधिकारी, सीएसआईआर-एनजीआरआई, जी. रवींदर, प्रमुख प्रशासन और हिन्दी संपर्क अधिकारी बी. येसुदासु ने संस्थान में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को नकद पुरस्कार से पुरस्कृत किया।

यह भी पढ़ें… दक्षिणी मंदिरों तथा पंचद्वारका के लिए दो तीर्थ यात्री ट्रेनों की घोषणा

सीडीएफडी विज्ञान जागरूकता और राजभाषा कार्यशाला

निदेशक, प्रोफे. उल्लास ने अपने संबोधन में कहा कि सीडीएफडी द्वारा तेलंगाना के यादाद्री जिले के अलेरू, शाराजीपेट स्थित जिला परिषद हाई स्कूल में वार्षिक विज्ञान जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। अवसर पर छात्र, शिक्षक और विज्ञान के प्रति उत्साही लोग ज्ञान-साझाकरण और इंटरैक्टिव गतिविधियों से भरपूर एक दिनभर के गतिशील कार्यक्रम में एकत्रित हुए। निदेशक, प्रोफे. उल्लास जी का यह मानना है कि विज्ञान को आम लोग एवं अगली पीढ़ी तक पहुँचाना है।

मुख्य अतिथि चि.वें. सुब्बाराव ने राजभाषा के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने संसदीय राजभाषा समिति निरीक्षण प्रश्नावली विषय पर विस्तार से समझाया। राजभाषा कार्यान्वयन संबंधी कुछ सुझाव दिए। उन्होंने बताया कि सभी केंद्रीय संस्थानों एवं कार्यालयों में सितंबर माह के दौरान हिन्दी दिवस, हिन्दी पखवाड़ा, हिन्दी माह का आयोजन किया जाता है। अक्टूबर-दिसंबर 2025 तिमाही के दौरान राजभाषा हिन्दी कार्यशाला का आयोजन किया गया। हिन्दी संपर्क अधिकारी बी. येसुदासु ने धन्यवाद ज्ञापन में कहा कि समापन समारोह एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में सभी की उपस्थिति ने कार्यक्रम को आनंदमय बना दिया। उन्होंने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन राजभाषा सलाहकार वी. संतोषी दीपिका ने किया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button