जयपाल रेड्डी व कलाम को श्रद्धांजलि दी सीएम ने
हैदराबाद, मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री एस. जयपाल रेड्डी व पूर्व राष्ट्रपति, भारत रत्न डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम को उनकी पुण्यतिथि पर याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने आज जारी एक बयान में कहा कि जयपाल रेड्डी राज्य और राष्ट्रीय राजनीति की गहरी समझ रखने वाले व्यक्ति थे। हर मुद्दे पर उनकी वाकपटुता और हाजिर जवाबी अद्भुत थी। छात्र नेता, विधायक, सांसद और केंद्रीय मंत्री के रूप में उन्होंने हमेशा जनता के लिए काम किया।
सीएम ने आगे कहा कि तेलंगाना के गठन में जयपाल रेड्डी की भूमिका को जनता कभी नहीं भूलेगी। उन्होंने कहा कि जयपाल रेड्डी ने राजनीति में मूल्यों से कभी समझौता नहीं किया और एक बेदाग नेता व मूल्यों के प्रतीक बने। जयपाल रेड्डी दक्षिण भारत से सर्वश्रेष्ठ सांसद का पुरस्कार पाने वाले पहले नेता थे।
यह भी पढ़ें… राज्य सरकार को बदनाम करने की साजिश : मंत्री पोन्नम प्रभाकर
इसके अलावा सीएम ने पूर्व राष्ट्रपति, भारत रत्न डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि कलाम ज्ञान के प्रतीक और छात्रों व युवाओं के मार्गदर्शक थे। कलाम ने अपना पूरा जीवन राष्ट्र सेवा के लिए समर्पित कर दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी को कलाम के मूल्यों और विचारों का अनुसरण करना चाहिए। उनके आदर्शों को याद करते हुए प्रेरणा लेकर आगे बढ़ना चाहिए।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



