सीएम रेवंत रेड्डी पोप फ्रांसिस के निधन पर जताया शोक
हैदराबाद, मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने रोमन कैथोलिक चर्च के प्रमुख और वेटिकन सिटी के संप्रभु पोप फ्रांसिस के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है।
‘पोप फ्रांसिस के निधन को वैश्विक क्षति’
रेवंत रेड्डी ने अपने शोक संदेश में कहा कि पोप फ्रांसिस ने सामाजिक न्याय और वैश्विक असमानताओं से लड़ने के लिए अथक प्रयास किये। मुख्यमंत्री ने वैश्विक शांतिदूत के रूप में पोप फ्राँसिस की उल्लेखनीय भूमिका और शरणार्थियों और प्रवासियों के लिए उनके अटूट समर्थन का उल्लेख करते हुए उनके कार्यों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पोप फ्रांसिस के समावेशी और दयालु दृष्टिकोण ने दुनिया पर एक अमिट छाप छोड़ी है। एक महान आध्यात्मिक व्यक्ति के रूप में अपना पूरा जीवन कलीसा और मानवता की सेवा के लिए समर्पित कर दिया।
उन्होंने अंतरधार्मिक सद्भाव के प्रति प्रतिबद्धता के साथ काम किया। जलवायु परिवर्तन जागरूकता के लिए उनकी वकालत और वैश्विक एकजुटता का उनका दृष्टिकोण प्रशंसनीय रहा है। उनके निधन को मानवता के लिए एक अपूरणीय क्षति बताते हुए मुख्यमंत्री उनके परिवार और वैश्विक कैथलिक समुदाय के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की है।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



