‘रंगों का बन्धन- कान्हा के संग’ अग्रवाल समाज श्याम मन्दिर शाखा ने आयोजित किया कार्यक्रम

हैदराबाद, अग्रवाल समाज श्याम मन्दिर शाखा द्वारा ‘रंगों का बन्धन-कान्हा के संग’ कार्यक्रम रामकोट स्थित नवजीवन बालिका विद्यालय सभागार में आयोजित किया गया। आज यहाँ जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, कार्यक्रम को मनोरंजक एवं आकर्षक बनाने के लिए आयोजकों द्वारा विभिन्न प्रकार के मंचीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके अन्तर्गत फैन्सी ड्रेस एवं टैलेंट शो प्रतियोगिता बच्चों एवं बड़ों के लिए आयोजित की गयी। तत्पश्चात फूलों की होली का सभी ने आनन्द लिया।

फैन्सी ड्रेस प्रतियोगिता में बच्चों की श्रेणी में प्रथम पुरस्कार वेदांत अग्रवाल एवं द्वितीय पुरस्कार मोहिनी अग्रवाल ने प्राप्त किया। इसी श्रेणी में टैलेंट शो में प्रथम पुरस्कार उदित गोयल एवं द्वितीय पुरस्कार शौर्य अग्रवाल ने प्राप्त किया। बड़ों की श्रेणी में फैन्सी ड्रेस प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार सीमा मोदी ने एवं द्वितीय पुरस्कार अंजु पित्ती ने प्राप्त किया।

यह भी पढ़ें… अग्रवाल मानव सेवा मंच का स्वास्थ्य जाँच शिविर संपन्न

Ad

टैलेंट शो में पुरस्कार विजेताओं का सम्मान और सहयोग

टैलेंट शो में अनुश्री कसेरवाल प्रथम एवं कोमल अग्रवाल ने द्वितीय पुरस्कार प्राप्त किया। अन्य मंच सहभागियों को सांत्वना पुरस्कार दिए गए। कार्यक्रम का संचालन हर्षिता अग्रवाल ने किया। मीना केड़िया एवं डॉ. शिखा ने निर्णायक की भूमिका निभाई। कार्यक्रम के पश्चात व्यंजनों का सभी सदस्यों ने आनन्द लिया।

कार्यक्रम में विशेषकर सीमा मोदी, पीयूष अग्रवाल, सौरभ अग्रवाल, आनन्द चौधरी, पराग कसेरवाल, सुनील मोदी, सुरेश अग्रवाल, कविता गोयल, संयोजक वन्दना चौधरी, सहसंयोजक कोमल अग्रवाल, नमित अग्रवाल व अन्य का सहयोग रहा।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button