गांधी पर आपत्तिजनक टिप्पणी, टॉलीवुड अभिनेता पर शिकायत दर्ज
हैदराबाद, कांग्रेस पार्टी के विधान परिषद सदस्य बालमूर वेंकट ने महात्मा गांधी के खिलाफ टिप्पणी को लेकर तेलुगू अभिनेता श्रीकांत कृष्णास्वामी अय्यंगार के खिलाफ नगर की साइबर क्राइम पुलिस से शिकायत की। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कुछ दिनों पहले अय्यंगार ने अपने ‘एक्स’ अकाउंट पर एक वीडियो क्लिप पोस्ट की थी, जिसमें उन्होंने महात्मा गांधी को “राष्ट्रपिता” कहे जाने पर सवाल उठाया और नाथूराम गोडसे की प्रशंसा की थी।
यह भी पढ़े : जल्द होगी भाजपा प्रत्याशी की घोषणा : रामचंदर राव
इस पर बलमूर वेंकट ने कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा कि यह बयान गांधीजी और देश की भावना के प्रति अत्यंत अपमानजनक है। वेंकट ने साइबर क्राइम पुलिस से अभिनेता के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करने का अनुरोध भी किया। इसके साथ ही उन्होंने तेलुगू फिल्म उद्योग से इस मुद्दे पर स्पष्ट रुख अपनाने की अपील की और कहा कि यदि अभिनेता माफी नहीं मांगते हैं, तो उन्हें तेलुगू फिल्म संघों से निलंबित किया जाना चाहिए।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



