कांग्रेस विधायकों व पार्षदों ने की मेयर और जीएचएमसी आयुक्त से भेंट

हैदराबाद, ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (जीएचएमसी) के संभागों के पुनर्विभाजन को लेकर कांग्रेस विधायक, पार्षद और एक्स-ऑफिशियो सदस्य ने मेयर गद्वाल विजयलक्ष्मी और आयुक्त आर.वी. कर्णन से भेंट कर विस्तृत चर्चा की। आज सुबह टैंक बंड स्थित जीएचएमसी मुख्यालय में विधायकों दानम नागेंद्र, अरिकेपुडी गांधी, प्रकाश गौड़ और एमएलसी बलमूरी वेंकट के साथ कांग्रेस पार्षदों ने मेयर और आयुक्त से अलग-अलग मुलाकात की।

प्रतिनिधिमंडल ने डिविजनों के पुनर्विभाजन से संबंधित अपनी आपत्तियां, सुझाव और शिकायतें उनके समक्ष रखीं। इस मौके पर मेयर गद्वाल विजयलक्ष्मी ने कहा कि डिविजनों के पुनर्विभाजन पर सदस्यों के विचार, सुझाव, सलाह, आपत्तियां और शिकायतें दर्ज कराने के लिए मंगलवार को विशेष रूप से एक जनरल बॉडी बैठक आयोजित की जा रही है। उन्होंने बताया कि इस बैठक में विधायकों और पार्षदों को अपनी बात रखने का पूरा अवसर दिया जाएगा।

बैठक में प्राप्त इनपुट को सरकार के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। विधायकों ने मीडिया से बातचीत में बताया कि डिविजनों की सीमाओं को स्पष्ट रूप से मार्किंग कर ज्ञापन सौंपा गया। उन्होंने मांग की कि यह स्पष्ट किया जाए कि डिविजनों का पुनर्विभाजन किन आधारों पर किया गया है। गौरतलब है कि हाल ही में राज्य सरकार ने ग्रेटर हैदराबाद में डिविजनों के पुनर्विभाजन के आदेश जारी किए थे, जिसके तहत शहर को 300 डिविजनों में बांटा गया है।

सरकार ने कुछ दिन पहले इन डिविजनों की सीमाओं को लेकर गजट अधिसूचना भी जारी की। पुराने जीएचएमसी की तुलना में डिविजनों की संख्या में दोगुनी वृद्धि की गई। नई सीमाओं और डिविजनों को लेकर कई क्षेत्रों से जीएचएमसी को आपत्तियां और शिकायतें दी जा रही है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button