मजलिस के सहारे कांग्रेस ने जीता उप-चुनाव : किशन रेड्डी

हैदराबाद, केंद्रीय कोयला व खान मंत्री जी. किशन रेड्डी ने जुबली हिल्स उप चुनाव में कांग्रेस की जीत पर कहा कि अमूमन सत्तारूढ़ दल को ही उप चुनावों में एडवांटेज होता है, फिर भी कांग्रेस ने मजलिस के सहारे उप चुनाव जीता। किशन रेड्डी ने जारी बयान में कहा कि जुबली हिल्स भाजपा की सिटिंग सीट नहीं है, न ही इस निर्वाचन क्षेत्र में कभी जीत हासिल की, बल्कि कॉर्पोरेशन चुनाव तक नहीं जीता।

किशन रेड्डी ने कहा कि जीत के लिए भाजपा ने पूरे प्रयास किए। उन्होंने कहा कि पहले ही कहा था कि जुबली हिल्स उप चुनाव रेवंत रेड्डी सरकार के लिए रेफरंडम नहीं होंगे। सत्तादल कांग्रेस और बीआरएस ने उप चुनाव जीतने के लिए करोड़ों रुपये बहे, जिसकी शिकायत चुनाव आयोग में की जाएगी। उन्होंने कहा कि तेलंगाना में भाजपा के अनुकूल हवा चल रही है, इसमें कोई संदेह नहीं है।

भाजपा ने विधानसभा चुनाव व लोकसभा चुनाव में 8-8 सीटों पर जीत हासिल की। इसके अलावा हाल में राज्य विधान परिषद ग्रैजुएट्स निर्वाचन क्षेत्र के लिए 3 स्थानों पर हुए चुनाव में 2 पर जीत हासिल की। उन्होंने कहा कि लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों के तौर पर विश्लेषण किया जाए, तो भाजपा ने 57 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में अभूतपूर्व परिणाम हासिल किए। भविष्य में भाजपा का और विस्तार होगा।

यह भी पढ़ें… तुरंत जारी हो मध्याह्न भोजन की बकाया राशि : भट्टी विक्रमार्का

ईवीएम पर सवाल उठाने वालों को किशन रेड्डी का करारा जवाब

किशन रेड्डी ने कहा कि राजनीतिक पार्टी के तौर पर जीतने के लिए हर प्रकार से प्रयास किए गए। परिणामों की समीक्षा कर आगे जीएचएमसी चुनाव में महापौर का पद हासिल करने के प्रयास किए जाएँगे। उन्होंने प्रश्न किया कि ईवीएम पर हमेशा सवाल उठाने वाले कांग्रेस सांसद राहुल गांधी अब जवाब दें क्या बिहार में ईवीएम ने सही काम नहीं किया या केवल जुबली हिल्स में ईवीएम ने सही काम किया।

किशन रेड्डी ने कहा कि बिहार की जनता ने फिर से जंगल राज न आए इसलिए बीजेपी नीत गठबंधन को जिताकर प्रगति पर मुहर लगाई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार की जनता ने विकास चाहा है, इसलिए इतनी बड़ी जीत का सेहरा भाजपा नीत गठबंधन के सिर पर बांधा है। उन्होंने कहा कि हरियाणा फिर महाराष्ट्र अब बिहार चुनाव में जिस प्रकार कांग्रेस को हार का स्वाद जनता ने चखाया है, उससे साफ है कि अब कांग्रेस को जनता ने विराम दे दिया है। यदि अब देश में चुनाव हुए, तो काग्रेस पार्टी उसके बचे 3 राज्य भी खो देगी।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button