प्रगति पर माहेश्वरी कन्वेंशन सेंटर का निर्माण
हैदराबाद, माहेश्वरी भवन ट्रस्ट, हैदराबाद-सिकन्दराबाद के कण्डलाकोया, मेड़चल रोड में निर्माणाधीन माहेश्वरी कन्वेंशन सेंटर के निर्माण कार्य में लगातार समाज का सहयोग और समर्थन प्राप्त है। परियोजना के तहत निर्माण कार्य तेज़ गति से जारी है।
यहाँ जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, आज माहेश्वरी कन्वेंशन सेंटर में 18,000 वर्ग फुट क्षेत्रफल में 33 फीट ऊँचाई का विशाल स्लैब डाला गया। इस भव्य संरचना की विशेषता यह है कि पूरे हॉल में बीच में कोई भी पिल्लर नहीं है। सभी स्तंभ (पिल्लर) किनारों पर हैं, जिससे केंद्र में विशाल खुला स्थान उपलब्ध होगा। यह इसे एक अत्याधुनिक और उपयोगी आयोजन स्थल बनाएगा। वर्तमान में साइट पर निर्माण कार्य पूरी गति से जारी है, जिसमें सेंट्रिंग और अन्य तकनीकी प्रक्रियाएँ शामिल हैं।
यह भी पढ़ें… तेलंगाना आंध्र प्रादेशिक माहेश्वरी सभा की बैठक आयोजित
तेलंगाना आन्ध्र प्रादेशिक माहेश्वरी सभा के पूर्व अध्यक्ष एवं उद्योगपति हरिनारायण राठी ने निर्माण स्थल का दौरा किया। उन्होंने कहा कि माहेश्वरी भवन को देखकर अत्यंत गर्व महसूस हो रहा है। यह पूरे माहेश्वरी समाज के लिए गौरव की बात है। इस कार्य में समय, धन और ऊर्जा समर्पित करने वाले सभी सहयोगियों को नमन। विशेष रूप से उन सभी को बधाई, जिन्होंने इस कार्य को पूरे आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ाया। यह एक सुनियोजित और उत्कृष्ट पहल है।
हरिनारायण चेतन राठी परिवार ने इस कार्य में और अधिक दान देने की सहमति जताई, जो समाज के लिए अनुकरणीय उदाहरण है। छत निर्माण के अवसर पर माहेश्वरी कन्वेंशन सेंटर में अन्नदान का आयोजन किया गया, जिसमें विनोद बंग, पुरषोत्तम मानधना, हरीश माहेश्वरी, लक्ष्मीनारायण सोनी व अशोक सोमानी ने सेवा प्रदान की।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



