गणेशोत्सव-नवरात्रि तैयारियों पर पार्षदों और जीएचएमसी की चर्चा

हैदराबाद, गोशामहल विधानसभा से संबंधित पार्षदों ने आगामी गणेशोत्सव, नवरात्रि पर्वों को लेकर जीएचएमसी के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ अहम बैठक की। खैरताबाद स्थित जीएचएमसी क्षेत्रीय कार्यालय में आयोजित बैठक में उपायुक्त उमा प्रकाश ने पार्षदों को आगामी पर्व की व्यवस्था, सुविधा, विकास कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मंगलहाट, गोशामहल के कई क्षेत्रों में विकास कार्य चल रहे है, लेकिन बारिश की वजह से समस्याएं हो रही है।

बैठक में गोशामहल के पार्षद पी. लाल सिंह ने कहा कि गणेशोत्सव व दशहरा से पहले धूलपेट से बड़ी संख्या में श्रद्धालु मूर्तियां प्राप्त करने पहुंचते है, खस्ताहाल सड़कों की वजह से श्रद्धालुओं को काफी परेशानियां का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने मछली पुरा से धूलपेट जाने वाली सड़क को तत्काल खोलने की मांग करते हुए पुराना पुल, गांधी प्रतिमा, भोईगुड़ा कमान, प्रकाश थियेटर, घोडे की कब्र की सड़कों को लेकर भी गंभीर होने की अपील की।

यह भी पढ़े: आरोग्य अस्पताल में 79वाँ स्वतंत्रता दिवस समारोह संपन्न

भाजपा पार्षद दल के नेता जी. शंकर यादव ने भी त्योहारों के मौसम का हवाला देकर प्रशासन से स्थानीय जनप्रतिनिधियों के समन्वय में कार्य करने का अपील की। अवसर पर जामबाग के पार्षद राकेश जायसवाल, मंगलहाट की पार्षद एम. शशिकला, गनफाउंड्री की पार्षद डॉ. सुरेखा के अलावा पुलिस, जल बोर्ड, विद्युत विभाग, सिंचाई विभाग, राजस्व विभाग के अधिकारी भी उपस्थित थे।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button