घने कोहरे की चादर से ढकी राष्ट्रीय राजधानी; न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस
नयी दिल्ली, दिल्ली में शनिवार सुबह घना कोहरा छाया रहा, जिससे यातायात प्रभावित हुआ और शहर में सामान्य जीवन कुछ हद तक सुस्त रहा। मौसम विभाग और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़े भी इस मौसम की गंभीर स्थिति को दर्शा रहे हैं। दिल्ली शनिवार सुबह घने कोहरे की चादर में ढकी रही जिससे दृश्यता में काफी कमी आई और न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के औसत तापमान से 3.2 डिग्री कम है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। सुबह नौ बजे सापेक्ष आर्द्रता 100 प्रतिशत दर्ज की गई। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, शनिवार सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता ‘बेहद खराब’ श्रेणी में दर्ज की गई और वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 376 रहा।
यह भी पढ़े : दिल्ली में आज मौसम की सबसे सर्द सुबह दर्ज की गयी
सीपीसीबी के अनुसार, एक्यूआई शून्य से 50 के बीच ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बेहद खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है। (भाषा)
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।





