वेव्स 2025 में पुरस्कृत हुई रचनात्मकता

मुंबई, बहुप्रतीक्षित क्रिएट इन इंडिया चैलेंज (सीआईसी) सीजन-1, एक ऐसी पहल जिसमें दुनिया भर के रचनाकारों की कल्पना प्रदर्शित करने का अवसर प्राप्त हुआ। इसका समापन वेव्स-2025 में शानदार समारोह के साथ हुआ, जो भारत के सफजनात्मक परिदृश्य के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इस स्मारकीय कार्यक्रम में 32 अलग-अलग चुनौतियों के विजेताओं को सम्मानित किया, जिसमें मीडिया और मनोरंजन उद्योग के हर क्षेत्र में एनीमेशन, गेमिंग और फिल्म निर्माण से लेकर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), संगीत और डिजिटल कला शामिल हैं।

आज यहाँ जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, पेंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने युवा रचनाकारों और दूरदर्शी लोगों को संबोधित करते हुए इसे ऐतिहासिक क्षण बताया। उन्होंने कहा कि पहली बार पुरस्कार पूरी तरह से सफजनात्मकता के लिए दिया जा रहा है। यह यात्रा अभी शुरू ही हुई है। इस पहल के साथ आप नए अवसरों की दुनिया में कदम रख रहे हैं।

हम भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) की तरह भारतीय सफजनात्मक प्रौद्योगिकी संस्थान शुरू कर रहे हैं। यह सफजनात्मकता में प्रशिक्षण के लिए, नवाचार और अभिव्यक्ति के लिए एक मजबूत नींव बनाने हेतु है। सूचना और प्रसारण राज्य मंत्री डॉ. एल. मुरुगन ने प्रतिभागियों को बधाई देते हुए युवाओं की गतिशील ऊर्जा और तकनीकी कौशल पर प्रकाश डाला।

उन्होंने कहा कि आप सभी को शुभकामनाएँ। यह मंच इस बात का एक सुंदर उदाहरण है कि कैसे युवा प्रतिभाएँ सफजनात्मकता को प्रौद्योगिकी के साथ जोड़ रहे हैं। यह नारी शक्ति की ताकत और भारतीय कंटेंट क्रिएशन के भविष्य को दर्शाता है। सूचना और प्रसारण मंत्रालय में सचिव संजय जाजू ने क्रिएट इन इंडिया चैलेंज (सीआईसी) के विकास पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि जब हमने अगस्त में इसे शुरू किया, तो एम एंड ई स्पेक्ट्रम में 25 चुनौतियाँ थीं।

Ad

क्रिएट इन इंडिया चैलेंज: वैश्विक सफलता और सम्मान

सितंबर में मन की बात में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सीआईसी के बारे में बोलने के बाद भागीदारी बढ़ गई। चुनौतियों की संख्या बढ़कर 32 हो गई। हमें लगभग एक लाख पंजीकरण प्राप्त हुए। आज 750 फाइनलिस्ट यहाँ हैं, इनमें प्रत्येक विजेता है। उभरती प्रतिभाओं को वैश्विक मंच प्रदान करने और युवा प्रतिभाओं की जीवंत सफजनात्मकता को प्रदर्शित करने के लिए क्रिएट इन इंडिया चैलेंज (सीआईसी) शुरू किया गया।

चुनौतियों ने श्रेणियों की एक विस्तफत श्रफंखला प्रस्तुत की, जिससे रचनाकारों को मीडिया के विभिन्न रूपों में सीमाओं का पता लगाने और आगे बढ़ने का अवसर मिला। एनीमे चैलेंज से लेकर एआई फिल्म निर्माण प्रतियोगिता, एक्सआर क्रिएटर हैकाथन तक प्रत्येक श्रेणी ने दुनिया भर के रचनाकारों, प्रौद्योगिकीविदों और कहानीकारों को एक साथ लाते हुए अभिनव अभिव्यक्ति को प्रोत्साहित किया। सीआईसी ने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण ध्यान आकर्षित किया है।

यह भी पढ़ें… भारत का वेव्स शिखर सम्मेलन – रचनात्मकता और वाणिज्य का मेल

1,100 से अधिक अंतरराष्ट्रीय प्रतिभागियों सहित 60 से अधिक देशों से प्रविष्टियों के साथ सीआईसी वैश्विक सफलता सिद्ध हुई। इसके लिए प्राप्त प्रतिक्रिया ने रचनात्मक प्रौद्योगिकियों के साथ जुड़ने और मीडिया के नए रूपों को विकसित करने के अवसरों की बढ़ती माँग को रेखांकित किया, जो अभिनव और प्रभावशाली हैं। वेव्स समिट में क्रिएट इन इंडिया चैलेंज के अंतर्गत 32 विभिन्न श्रफखंलाओं में अवॉर्ड प्रदान किये गये। सूचना और प्रसारण मंत्रालय के सचिव संजय जाजू, फिल्म अभिनेता आमिर खान, अनुपम खेर, मिथुन चक्रवर्ती, अक्किनेनी नागार्जुन, विक्रांत मैसी, प्रसून जोशी और अरुण पुरी ने विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button