शी लीड्स टेक में साइबर सुरक्षा और महिला सशक्तिकरण पर चर्चा
हैदराबाद, अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में आईएसएसीए हैदराबाद शाखा द्वारा आयोजित शी लीड्स टेक कार्यक्रम में साइबर सुरक्षा और महिला सशक्तिकरण के मुद्दे पर व्यापक चर्चा की गयी।
यहां जारी विज्ञप्ति के अनुसार, होटल हयात पैलेस में आयोजित महिला दिवस कार्यक्रम में खोजी विभाग की डीसीपी एन. श्वेता ने विभिन्न क्षेत्रों विशेषकर साइबर सुरक्षा क्षेत्र में नेतृत्व की भूमिकाओं में महिला के मजबूत प्रतिनिधित्व की वकालत की। उन्होंने कहा कि साइबर सुरक्षा महिलाओं के लिए काफी महत्वपूर्ण मुद्दा है। डीसीपी साइबर अपराध कविता ने कहा कि आज की डिजिटल दुनिया में साइबर जागरूकता और सक्रिय सुरक्षा उपाय काफी महत्वपूर्ण हैं।
यह भी पढ़ें… साइबराबाद पुलिस को डीएससीआई उत्कृष्टता अवॉर्ड
साइबर सुरक्षा, करियर विकास और नवाचार पर चर्चाएं
कार्यक्रम में साइबर खतरों, करियर के विकास और डिजिटल ट्रस्ट पर व्यावहारिक चर्चाएं हुईं। उपस्थित लोगों को नेतृत्व और नवाचार में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया। चैप्टर के अध्यक्ष जीसीएस शर्मा, महिला बोर्ड सदस्यों अर्धा वरलक्ष्मी, डॉ. सौजन्या, ऊषा गायत्री एवं अन्य ने तकनीकी दुनिया में समावेशिता और सुरक्षा को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता पर ज़ोर दिया।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।





