साइबर क्राइम पुलिस ने 11 राज्यों से 161 ठगों को दबोचा

हैदराबाद, साइबराबाद की साइबर क्राइम पुलिस ने पिछले दो माह में साइबर ठगी से संबंधित 82 मामलों को सुलझाते हुए देशभर के 11 राज्यों से 161 आरोपियों को गिरफ्तार किया।

साइबर क्राइम पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि जनवरी-फरवरी माह में साइबर ठगी से संंबंधित 82 मामलों को सुलझाते हुए देश भर के 11 राज्यों से 161 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। 161 आरोपियों में नौकरी, निवेश की आड़ में ठगी करने वाले गुजरात, सूरत के अजय आनंद भाई इटालिया (36), जलपेश (34), विशाल अरविंदभाई तुम्वर (30), हिरेन कुमार प्रवीणभाई (35) भी शामिल है। इसके अलावा सीसीएस पुलिस ने निवेश की आड़ में ऑनलाइन ठगी के 37 मामलों में 82 आरोपियों,  डिजिटल अरेस्ट धोखाधड़ी के 15 मामलों में 27 आरोपियों, पार्ट टाइम जॉब की आड़ में धोखाधड़ी करने के 12 मामलों में 26 आरोपियों,  विज्ञापन फ्रॉड के 5 मामलों में 8 आरोपियों,  जॉब फ्रॉड के 2 मामले में 3 आरोपियों, फर्जी कस्टमर केयर सर्विस सेंटर के 2 मामलों में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया।

इसी तरह, बिजनेस फ्रॉड, सोशल मीडिया अपराध, लोन फ्रॉड के मामलों में भी आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से 93 सेलफोन्स, 75 सिम कार्ड, 37 चेक बुक्स, 22 पासबुक, 23 डेबिट कार्ड, 2 फर्जी कंपनियों के पहचान पत्र, 8 रबर स्टांप, 4 लैपटॉप, 1 कंप्यूटर, 1 प्रिंटर, कार, निवेश से संबंधित कागजातों को जब्त किया। साइबराबाद पुलिस ने ऑनलाइन धोखाधड़ी से संबंधित मामलों की टोल फ्री नंबर 1930 पर शिकायत करने की जानकारी दी।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button