डेली हिन्दी मिलाप 75 वर्ष पूर्ण – लोगो प्रतियोगिता के विजेताओं की मासिक घोषणा

डेली हिन्दी मिलाप अपनी स्थापना के 75वें वर्ष (प्लैटिनम जुबली) के अवसर पर आयोजित लोगो प्रतियोगिता का आज सफलतापूर्वक समापन हुआ। देशभर से प्राप्त रचनात्मक प्रविष्टियों में से चयन प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।

इस प्रतियोगिता के अंतर्गत 12 उत्कृष्ट लोगो डिजाइनों का चयन किया गया है। जनवरी से दिसंबर 2026 तक प्रत्येक माह एक विजेता का नाम घोषित किया जाएगा और हर महीने एक चयनित लोगो डेली हिन्दी मिलाप की वेबसाइट पर प्रकाशित किया जाएगा। इसी क्रम में जनवरी 2026 के लिए चयनित विजेता लोगो को आज अपनी वेबसाइट और अख़बार पर प्रकाशित किया जा रहा है।

जनवरी 2026 के विजेता

अपेक्षा मसरानी (पेटबशीराबाद, हैदराबाद)

डेली हिन्दी मिलाप परिवार की ओर से अपेक्षा मसरानी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। उनका चयनित लोगो ‘सच, परंपरा और विश्वास’ जैसे मूल्यों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है, जो वर्ष 1950 से चली आ रही मिलाप की पत्रकारिता परंपरा का प्रतीक है।

चयनित सभी विजेताओं को पुरस्कार स्वरूप एक रजत सिक्का, स्मृति चिन्ह और प्रशंसा पत्र प्रदान किया जाएगा। विजेता रचनाकारों से संस्थान द्वारा यथासमय संपर्क किया जाएगा।

डेली हिन्दी मिलाप सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करता है और आशा करता है कि पाठकों का यही विश्वास और सहयोग आने वाले वर्षों में भी हमारे साथ बना रहेगा।

Exit mobile version