दिन एक, पर्व दो मकर संक्रांति और षट्तिला एकादशी
तिथि मुहूर्त मकर संक्रांति
14 जनवरी, बुधवार की दोपहर 2 बजकर 50 मिनट पर सूर्यदेव का मकर राशि में गोचर होगा। सूर्य के इस गोचर पर मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाता है।
मकर संक्रांति पुण्य काल
14 जनवरी, बुधवार की दोपहर 3 बजकर 13 मिनट से 5 बजकर 45 मिनट।
मकर संक्रांति महा पुण्य काल
14 जनवरी, बुधवार की दोपहर 3 बजकर 13 मिनट से 4 बजकर 58 मिनट तक।
एकादशी तिथि
माघ माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि 13 जनवरी, मंगलवार की दोपहर 3 बजकर 17 मिनट से शुरु हो रही है, 14 जनवरी, बुधवार की शाम 5 बजकर 52 मिनट पर समाप्त होगी। 14 जनवरी, बुधवार को ही मकर संक्रांति और षटतिला एकादशी का व्रत रखा जाएगा।
एकादशी व्रत पारण
15 जनवरी, गुरुवार की सुबह 7 बजकर 15 मिनट से 9 बजकर 21 मिनट के बीच किया जाएगा।
मकर संक्रांति का पर्व हर साल माघ मास में तब मनाया जाता है, जब भगवान सूर्य शनि देव की राशि मकर में प्रवेश करते हैं। मकर संक्रांति देशभर में अलग-अलग नामों से मनाई जाती है। इस दिन पवित्र नदियों में स्नान-दान और भगवान सूर्य की विशेष पूजा-उपासना की जाती है।
एकादशी भगवान विष्णु को समर्पित है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा-उपासना से विशेष फल मिलता है।
मकर संक्रांतिऔर एकादशी का ये विशेष संयोग 23 सालों बाद बन रहा है। इस दिन इस शुभ संयोग के अलावा भी अन्य संयोग बन रहे हैं। इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग और अमृत सिद्धि योग का निर्माण हो रहा है।
संक्रांति पूजा विधि
मकर संक्रांति को ब्रह्म मुहूर्त में उठें और भगवान विष्णु एवं सूर्यदेव का ध्यान करें। इस दिन पवित्र नदी में स्नान करें और तांबे के लोटे में अक्षत एवं फूल डालकर सूर्यदेव को अर्घ्य दें। इस दौरान ॐ सूर्याय नम: ॐ खगाय नम: ॐ भास्कराय नम: ॐ रवये नम: ॐ भानवे नम: ॐ आदित्याय नम: मंत्र का जाप करें। इसके बाद सूर्य स्तुति करें। इस दिन दान और स्नान का बहुत महत्व है।
एकादशी व्रत विधि
इसके बाद पूजा-स्थल में श्रीहरि को गंगाजल अर्पित करके चंदन, पुष्प, फल, धूप-दीप व मिष्ठान चढ़ाएं। पूजा के दौरान एकादशी व्रत कथा का पाठ करें और अंत में भगवान विष्णु की आरती करें। तिल से बनी पंजीरी या पंचामृत का भोग लगाकर प्रसाद वितरित करें।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



