मृत युवक का शव ठेले पर ले जाया गया : वीडियो वायरल

हैदराबाद, नारायणपेट जिले में एंबुलेंस समय पर नहीं पहुंचने के कारण मजबूरी में पुलिसकर्मी को मृतक का शव ठेले पर ले जाना पड़ा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद जनता का आक्रोश फूट पड़ा। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कोसगी के शिवाजी चौक पर टिप्पर व दोपहिया की टक्कर में 26 वर्षीय मोगलय्या की मौत हो गई।

जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल का दौरा करते हुए एंबुलेंस को सूचित किया, लेकिन उसके समय पर न पहुंचने से मजबूर होकर पुलिसकर्मी ने शव को नींबू बेचने वाले के ठेले पर रखकर पास के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल घटनास्थल से महज आधा किलोमीटर की दूरी पर ही है। 

यह भी पढ़े: तीन लोगों ने की खुदकुशी

इस घटना ने प्रशासन की लापरवाही और स्वास्थ्य सेवाओं की दुर्दशा को उजागर कर दिया है। सोशल मीडिया में वीडियो वायरल होने के बाद लोग पीड़ित परिवार के प्रति सांत्वना जताते हुए स्वास्थ्य विभाग की भी जमकर खिंचाई कर रहे है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button