सिगाची दुर्घटना में मरने वालों की संख्या 43 तक पहुंची, दो और शवों की पहचान

हैदराबाद, पटनचेरु स्थित सिगाची इंडस्ट्रीज लिमिटेड में हुए भीषण विस्फोट में मृतकों की संख्या आज बढ़कर 43 तक पहुंच गई। डीएनए परीक्षण के जरिए दो और शवों की पहचान होने के बाद यह संख्या बढ़ी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आज दो मृतकों में एक छिक्कन सिंह, मध्य प्रदेश निवासी हैं, जबकि दूसरा एम.अखिल राज्य का ही रहने वाला है। दोनों के शव विस्फोट के बाद बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गए थे, जिनके अवशेषों की पहचान डीएनए रिपोर्ट के आधार पर की गई।

Ad

इससे पहले, दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने के बाद पटनचेरु के ध्रुव अस्पताल में भर्ती उत्तर प्रदेश निवासी जितेंद्र भी आज उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मृतकों में अब तक एक और अज्ञात शव की पहचान आंध्र प्रदेश के डी. रामंजनुलु के रूप में की गई। फिलहाल, एक शव अब भी मुर्दाघर में रखा हुआ है, जबकि सात लोग अब भी लापता हैं।

अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटनास्थल से मिले 30 क्षत-विक्षत मानव अंगों को डीएनए जांच के लिए भेजा गया है। इन अंगों के माध्यम से अन्य लापता कर्मचारियों की पहचान की उम्मीद है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button