दिल्ली : जहांगीरपुरी के बैंक्वेट हॉल में लगी आग, कोई हताहत नहीं

नई दिल्ली, उत्तर-पश्चिम दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में स्थित एक बैंक्वेट हॉल में शनिवार सुबह आग लग गई, जिसके बाद अधिकारियों ने चार दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा। यह जानकारी दिल्ली दमकल सेवा के एक अधिकारी ने दी। अधिकारियों ने बताया कि नाथूपुरा स्थित वरदान पैलेस में आग लगने की सूचना सुबह करीब 6.41 बजे मिली।

अधिकारियों ने बताया कि आग एक अस्थायी टिन-शेड से शुरू हुई और बैंक्वेट हॉल परिसर में लगभग 1,500 वर्ग गज में फैल गई। दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने बताया कि आग पर सुबह करीब 7.50 बजे तक काबू पा लिया गया और अग्निशमन अभियान सुबह 8.20 बजे समाप्त हो गया। उन्होंने बताया कि किसी के हताहत होने या घायल होने की सूचना नहीं है। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button