दिल्ली : महिलाओं के गिरोह का भंडाफोड़, भारी मात्रा में आभूषण व नकदी जब्त

नयी दिल्ली, दिल्ली पुलिस ने विभिन्न रेलवे स्टेशनों के लिफ्ट और एस्केलेटर में महिला यात्रियों से चोरी और झपटमारी के कई मामलो में कथित तौर पर शामिल महिलाओं के दो अलग-अलग गिरोहों का भंडाफोड़ किया और लगभग एक करोड़ रुपये के आभूषण, कलाई घड़ियां और नकदी जब्त की। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, इस सिलसिले में एक आदतन अपराधी (पूर्व में दर्ज 13 मामले) समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को बताया कि गिरोह के सदस्य रेलवे स्टेशनों के एस्केलेटर या लिफ्ट पर महिलाओं को निशाना बनाते थे। आरोपी कथित तौर पर लिफ्ट के अंदर या एस्केलेटर पर भीड़ की आवाजाही का इस्तेमाल अपने फायदे के लिए करते थे।

Ad

अधिकारी ने बताया कि आरोपियों ने अत्यधिक समन्वित कार्यप्रणाली अपनाई थी। उन्होंने कहा कि 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों से एकत्र किए गए फुटेज का विश्लेषण किया गया और आरोपियों द्वारा अपराध को अंजाम देने के तरीकों, भागने के मार्गों तथा हॉटस्पॉट की पहचान करने के लिए तकनीकी एवं मानव खुफिया इनपुट का इस्तेमाल किया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी महिलाओं के पास से लगभग एक करोड़ रुपये की चोरी की संपत्ति जब्त की गई।(भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button