बस हादसे के पीड़ित परिवारों को पाँच लाख रियाल की सहायता देने की माँग

हैदराबाद, भाजपा के पूर्व राज्य प्रवक्ता मीर फिरासत अली बाकरी ने रियाद स्थित भारतीय दूतावास के माध्यम से सऊदी अरब सरकार और हज एवं उमरा मंत्रालय से मक्का-मदीना मार्ग में बस दुर्घटना में जान गंवाने वाले उमरा तीर्थयात्रियों के परिवारों के लिए सहानुभूतिपूर्ण सहायता की माँग की।

जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, मीर फिरासत अली बाकरी ने मृतक उमरा तीर्थयात्रियों के परिवारों के लिए सहायता की भारतीय दूतावास के माध्यम से सऊदी सरकार से सहायता का अनुरोध करते हुए कहा कि सऊदी अधिकारी प्रत्येक मृतक तीर्थयात्री के परिवारों को 5 लाख रियाल मुआवजा देने पर विचार करें। उन्होंने कहा कि परिवारों को इस अपूरणीय क्षति से उबरने में मदद करने के लिए इस तरह का मानवीय समर्थन ज़रूरी है।

यह भी पढ़े : मृतकों के परिवारों को 5-5 लाख रुपये की अनुग्रह राशि

अली बाकरी ने इस कठिन समय में तत्काल प्रतिक्रिया, सऊदी अधिकारियों के साथ समन्वय और प्रभावित परिवारों को सहायता प्रदान करने के लिए रियाद स्थित भारतीय दूतावास और जेद्दा स्थित वाणिज्य दूतावास की सराहना की। बाकरी ने भारत सरकार के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर से आग्रह किया कि वह मामले को सऊदी अरब सरकार के हज और उमरा मंत्री डॉ. तौफीक अल-रबिया के समक्ष उठाएँ, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ, आधिकारिक सहायता और अनुकंपा उपाय बिना किसी देरी के किए जाएँ।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button