केसीआर की सदस्यता रद्द करने की माँग
हैदराबाद, गज्वेल विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस नेताओं ने मांग की कि विधानसभा को नहीं आने के चलते पूर्व मुख्यमंत्री व मुख्य विपक्ष नेता के. चंद्रशेखर राव, जो गज्वेल से विधायक के रूप में चुने गये हैं, की विधानसभा सदस्यता रद्द की जाए।
गज्वेल निर्वाचन क्षेत्र के कांग्रेस नेता नर्सा रेड्डी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पार्टी नेता और कार्यकर्ता आज सिद्दिपेट से पदयात्रा करते हुए हैदराबाद पहुंचे। शहर पहुंचने के बाद उन्होंने मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी से मुलाकात की। अवसर पर उन्होंने केसीआर की विधानसभा सदस्यता रद्द करने की मांग की।
यह भी पढ़ें… केसीआर ने धनवान राज्य को कर्ज के दलदल में धकेला : पोंगुलेटी
उन्होंने आरोप लगाया कि जनता द्वारा चुने गए केसीआर निर्वाचन क्षेत्र की समस्याओं की परवाह नहीं कर रहे हैं और विधानसभा सत्र में भाग नहीं लेते हुए लोकतंत्र का मजाक उड़ा रहे हैं। कांग्रेस नेताओं ने राज्यपाल कार्यालय भी जाकर केसीआर के खिलाफ शिकायत की और उनकी विधायक सदस्यता को रद्द करने का अनुरोध किया।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



