टी-सैट को नई शिक्षा नीति में सहभागी बनाने की माँग

हैदराबाद, टी-सैटनेटवर्क के सीईओ बोडनापल्ली वेणुगोपाल रेड्डी ने आईटी, इंडस्ट्रीज तथा विधायी मामलों के मंत्री डी. श्रीधर बाबू से अनुरोध किया कि तेलंगाना सरकार द्वारा बनाई जा रही प्रस्तावित नई शिक्षा नीति टी-सैट नेटवर्क को मुख्य सहभागी बनाया जाए।

जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, बोडनापल्ली वेणुगोपाल रेड्डी ने डी. श्रीधर बाबू को टी-सैट तैयार किया गया एक पॉलिसी फ्रेमवर्क और विज़न डॉक्यूमेंट सौंपा।उन्होंने मंत्री को बताया कि टी-सैटप्राइमरी, उच्च, टेक्निकल और यूनिवर्सिटी लेवल की शिक्षा में डिजिटल एजुकेशनल कंटेंट दे रहा है। उन्होंने कहा कि टी-सैट के एजुकेशनल चैनलों पर 39,000 से अधिक वीडियो हैं, जिन्हें कम से कम 140 मिलियन से अधिक बार देखा गया। उन्होंने कहा कि टी-सैट अपने कई शिक्षा कार्यक्रम तेलंगाना के लगभग 80 प्रतिशत छात्रों तक पहुँचता है। उन्होंने आधुनिक शिक्षा प्रणालियों की डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बढ़ती निर्भरता पर बल देते हुए कहा कि हमने लंबी अवधि की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए एक खास भविष्य के लिए तैयार डिजिटल शिक्षा रणनीति विकसित की है।

यह भी पढ़ें… वर्धमान महिला बैंक का ऐतिहासिक विस्तार, करीमनगर में खुली 15वीं शाखा

बोडनापल्ली वेणुगोपाल रेड्डी ने कहा कि अगर टी-सैट को तेलंगाना सरकार की प्रतिष्ठित नई शिक्षा नीति में सहभागी के तौर पर शामिल किया जाता है, तो संगठन राज्य को अपनी डिजिटल विशेषज्ञता और कंटेंट सपोर्ट देने के लिए तैयार है। मंत्री डी. श्रीधर बाबू ने इस प्रस्ताव पर आश्वासन देते हुए कहा कि आईटी विभाग के तहत काम करने वाले टी-सैट को नई शिक्षा नीति बनाने में हितधारक के तौर पर शामिल करने के प्रयास किए जाएँगे।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button