सड़क दुर्घटना में उप जिलाधीश की मौत, 4 घायल

अमरावती, आंध्र प्रदेश के अन्नामय्या जिले की विशेष उप-जिलाधीश सुगल रमा (50) की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। जबकि कार में सवार 4 अन्य भी गंभीर रूप से घायल हो गए।प्राप्त जानकारी के अनुसार, अनंतपुर जिले के कल्याणदुर्गम की सुगल रमा  अन्नामय्या जिले में शिकायत प्रकोष्ठ के समन्वयक के रूप में कार्यरत थी।

वह आज सुबह कार में सवार होकर जन शिकायतें प्राप्त करने के लिए आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए पिलेरू से रायचोटी जा रही थीं। इसी दौरान, सांबेपल्ली मंडल के येर्रागुंटला के निकट दो कारें आमने-सामने टकरा गईं।

घटना में डिप्टी कलेक्टर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए।घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को तुरंत इलाज के लिए रायचोटी के अस्पताल में भर्ती कराया।

घटना की जानकारी मिलने के बाद जिला कलेक्टर श्रीधर चमकुरी ने घायलों से मुलाकात करते हुए घायलों को सर्वोत्तम संभव उपचार उपलब्ध कराने का भी निर्देश दिया। उधर, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री नारा चंद्रबाबू नायडू ने डिप्टी कलेक्टर की मौत पर शोक व्यक्त करते हुए दुर्घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया।

उन्होंने मृतक के परिवार के सदस्यों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की और अधिकारियों को घायलों का च्चस्तरीय इलाज कराने का भी निर्देश दिया। पुलिस मामला दर्ज करते हुए आगे की जांच कर रही है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button