उप तहसीलदार व डॉक्युमेंट राइटर एसीबी के जाल में
हैदराबाद, रिश्वतखोरी के मामले में राज्य के दो राजस्व अधिकारी भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) के जाल में फंस गये हैं। उप तहसीलदार व निजी डॉक्युमेंट राइटर को एसीबी ने गिरफ्तार कर लिया है। एसीबी द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि जग्तियाल जिला, रायकल मंडल के डिप्टी तहसीलदार जे. गणेश व निजी डॉक्युमेंट राइटर मोहम्मद मुजफ्फर को 10 हजार रुपये की रिश्वत स्वीकारने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।
एसीबी ने बताया कि शिकायतकर्ता ने अभी कृषि भूमि के पंजीकरण के सिलसिले में कार्यालय संपर्क किया था, जिसके बाद उससे पंजीकरण करने के बदले में 10 हजार रुपये की मांग की गई।
आज सुबह डॉक्युमेंट राइटर को रिश्वत के पैसे लेते हुए दबोचा गया, उसके खुलासे के बाद अधिकारी को भी गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों को आगे की कार्रवाई के तहत संबंधित एसीबी कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



