दुबई कैपिटल्स को हराकर डेजर्ट वाइपर्स आईएलटी20 प्लेआफ में

दुबई, आईएलटी20 2025 के रोमांचक मुकाबलों में प्लेऑफ की दौड़ तेजी से गर्म हो गई है। दुबई कैपिटल्स और डेजर्ट वाइपर्स के बीच खेले गए अहम मैच में दर्शकों ने बल्लेबाजी, गेंदबाजी और हरफनमौला प्रदर्शन का शानदार मिश्रण देखा। प्लेऑफ में जगह बनाने की प्रतियोगिता और बढ़ती उत्साह की फुहार ने क्रिकेट प्रेमियों को बेहतरीन मनोरंजन दिया।

सैम कुरेन के हरफनमौला प्रदर्शन के दम पर डेजर्ट वाइपर्स ने दुबई कैपिटल्स को पांच विकेट से हराकर आईएलटी20 प्लेआफ में जगह बना ली। कैपिटल्स ने चार विकेट पर 166 रन बनाये जिसके जवाब में वाइपर्स ने कुरैन के प्रदर्शन की बदौलत जीत दर्ज की।

इंग्लैंड के हरफनमौला कुरेन ने दो विकेट लेने के बाद 33 गेंद में दो चौकों और तीन छक्कों की मदद से नाबाद 52 रन बनाए। मैक्स होल्डन ने 22 गेंद में 34 रन बनाये जबकि फखर जमां ने 12 गेंद में 14 रन जोड़े। ⁠ इससे पहले कैपिटल्स की शुरूआत खराब रही और नसीम शाह ने तीसरे ओवर में शायन जहांगीर (सात गेंद में सात रन) को आउट किया। लुइस डु प्लॉय ने 44 गेंद में 54 रन बनाए। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button